नंदादेवी मेले के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था में बदलाव

Share This

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र राजगुरु ने अल्मोड़ा में नंदादेवी मेले को ध्यान में रखते हुए 20 सितंबर से 27 सितंबर 2023 तक आमजन की सुविधा के लिए यातायात व्यवस्था में आंशिक फेरबदल किया है। यह फेरबदल एलआरसाह रोड में रहेगा। जिसके तहत नंदादेवी मेला की समाप्ति तक सभी चौपहिया वाहनों का आवागमन नगर के एलआरसाह रोड में शिखर तिराहे से एनटीडी तक अपराह्न 4 बजे से रात 10 बजे तक पूर्ण प्रतिबन्धित रहेगा और सभी दुपहिया वाहनों का आवागमन शिखर तिराहे से साई बाबा मंदिर तक अपराह्न 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक पूर्ण रुप से प्रतिबन्धित रहेगा। इसके अलावा माल रोड, लोअर माल रोड व धारानौला रोड में ट्रैफिक व्यवस्था पूर्व की भांति यथावत बनी रहेगी।