अल्मोड़ा। आज 04 अप्रैल को जिला चिकित्सालय में सभासदों का एक शिष्टमंडल जिला चिकित्सालय की पी.एम.एस कुसुम लता के साथ वार्ता के लिए पहुँचा। जिसमें उनके द्वारा चिकित्सालय में पी.एम.एस से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं संबंधित वार्ता की गई। शिष्टमंडल द्वारा सीनियर सिटीजन को प्राथमिकता देने एवं आने वाले सभी मरीजों के साथ अच्छे व्यवहार सहित प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को अच्छा उपचार तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में काफी गहन वार्ता की गई। जिसमें पी.एम.एस ने सभासदों को आश्वस्त किया कि सभी तरीके की स्वास्थ्य सुविधाएं मरीजों को प्रदान की जाएंगी। वार्ता करने वालों में अमित साह (मोनू), दीपक वर्मा,सचिन आर्य, मनोज जोशी, हेम तिवारी, दीप्ति सोनकर, दीपा साह, रेखा अलमिया तथा विजय पांडेय उपस्थित रहे।