नगर निगम के वार्ड परिसीमन पर जताई आपत्ति

Share This

देहरादून(आरएनएस)।  नगर निगम में वार्डों के परिसीमन को लेकर आपत्तियां बढ़ती जा रही है। कई वार्डों में लोग नए परिसीमन को लेकर संतुष्ट नहीं है। बंजारावाला वार्ड से जुड़ी कई कॉलोनियों को अलग-अलग तीन वार्डों में शिफ्ट करने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। श्रीदेव भूमि जनविकास समिति के संयोजक सुशील सक्सेना ने कहा कि वार्ड नंबर 84 का परिसीमन किया गया है। इस वार्ड के कन्हैया विहार, कारगी, शांति विहार, आदर्श कालोनी, सचिवालय सहकारी आवासीय कॉलोनी, शिवालिक एनक्लेव, आजाद विहार, सैंडल वुड स्कूल, कालिका विहार, मदीना मस्जिद, बड़ी मस्जिद मुस्लिम कॉलोनी, औघड़ बाबा, चाचक चौक को तीन वार्डों में बांटा गया। लोग नए परसीमन से संतुष्ट नहीं है। इससे विकास प्रभावित होगा। मांग की है कि इस क्षेत्र को जनसंख्या और क्षेत्रफल के हिसाब से अलग वार्ड बनाया जाए।