एमकेपी बचाने को छात्राओं ने निकाली रैली

Share This

देहरादून(आरएनएस)।   एमकेपी पीजी कालेज में निरंतर चली आ रही समस्याओं को लेकर छात्राओं ने मंगलवार को शिक्षक संघ के समर्थन में दून चौक तक रैली निकाली। उन्होंने इस दौरान राज्य के सबसे बड़े और पुराने कालेज को बचाने की मांग की। पूर्व छात्र संघ विश्वविद्यालय प्रतिनिधि शिवानी रावत ने कहा कि देहरादून में महिला साक्षरता के लिहाज से एमकेपी कालेज का महत्वपूर्ण स्थान है। इसलिए कालेज की समस्याओं का निदान होना चाहिए। जिसमें सबसे बड़ी मांग शिक्षकों की भर्ती है। इसके अलावा अन्य वर्ग के कर्मचारियों की भी भारी कमी है। जिससे काफी दिक्कतें आ रही हैं। इसलिए छात्राओं ने मौन रहकर रैली निकाली है । रैली में राघवी चौधरी, मुस्कान बिष्ट, कृतिका शर्मा, खुशी रावत , पल्लवी राणा, आंचल जोशी, ताबिश, गुंजन, तरन्नुम, लवली, दीपशिक्षा, मनप्रीत, कनिका और बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया।