अल्मोड़ा। आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत देश भर में मेरी माटी मेरा देश (माटी को नमन वीरों को वंदन) कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत अल्मोड़ा ज़िले के 1160 ग्राम पंचायतों में एक अमृत वाटिका बनाई जाएगी। 9 अगस्त 2023 से 15 अगस्त 2023 तक यह कार्यक्रम चलाया जाएगा। युवाओं की टीम गाँव गाँव जाकर कलश यात्रा के माध्यम से मिट्टी लाएंगे। यह मिट्टी पहले ग्राम पंचायत पर आएगी तथा फिर वहाँ से पंचायत समिति में लाई जाएगी। इसके बाद इस मिट्टी को राजधानी दिल्ली ले जाया जाएगा। जहाँ 27 अगस्त को एक भव्य कार्यक्रम होगा। इसी दौरान अपनी माटी की रक्षा के लिए पंच प्राण की शपथ दिलाई जाएगी। मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत अल्मोड़ा ज़िले के सभी अमृत सरोवर, जलाशय के पास शिलापट्टिका लगाई जाएगी। यहाँ वीरों व शहीदों के नाम अंकित किए जाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा, नेहरू युवा केंद्र स्वयंसेवी तथा ज़िला प्रशासन अल्मोड़ा कार्य कर रही है।
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत गाँवों में बनाई जाएगी अमृत वाटिका
