अल्मोड़ा।आज देर शाम नगर के कर्नाटक खोला मोहल्ले में एक मानसिक अस्वस्थ महिला स्थानीय लोगों को घूमती हुई मिली। महिला के अकारण घूमने पर जब स्थानीय लोगों ने महिला से जानकारी प्राप्त करना चाही तो वह महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हुई। लक्ष्मेश्वर वार्ड सभासद अमित साह मोनू, माया पंत, चंद्र दत्त जोशी, केवलानंद जोशी ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। आसपास के लोगों का कहना था कि यह महिला कल से क्षेत्र में घूम रही थी। महिला से जब बात की गई तो उसने अपना घर भ्यारखोला अल्मोड़ा बताया और साथ ही बताया कि उसने बीती रात जंगल में ही गुजारी। पुलिस को सूचना दिए जाने पर तुरन्त महिला कांस्टेबल निर्मला बिष्ट, कृष्णा ने समय पर पहुंचकर मानसिक अस्वस्थ महिला को घर पहुंचाने हेतु रिश्तेदारों, घर आदि की अधिक जानकारी प्राप्त करने महिला को अपने साथ ले गयी तथा समय पर महिला को उनके घर पर परिजनों के सुपुर्द किया। वार्ड सभासद अमित साह मोनू ने समय पर पहुंचने तथा महिला को समय से घर पहुंचाने पर पुलिस का आभार व्यक्त किया।