रुद्रपुर(आरएनएस)। हसली नदी में शुक्रवार को मछली मारने गए व्यक्ति का पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।शुक्रवार को 55 वर्षीय पातीराम पुत्र गोदन लाल निवासी खुरपिया गेट के सामने किच्छा मछली मारने के लिए हल्द्वानी बाईपास स्थित काली मंदिर के पीछे हसली नदी पर गया था। शाम तक घर नहीं लौटन होने पर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी थी। देर शाम पुलिस ने पातीराम के नदी किनारे कपड़े बरामद किए थे, लेकिन अंधेरा होने के कारण उसकी तलाश नहीं हो पायी थी। शनिवार तड़के पुलिस ने नदी से पातीराम का शव बरामद कर लिया। कोतवाली के एसआई अर्जुन सिंह ने बताया कि पानी के अंदर मछली मारने के जाल में पातीराम का पैर फंस जाने के कारण वह डूब गया।