मानस पब्लिक स्कूल के प्रतीक, मयंक एवं वर्षा का छात्रवृत्ति के लिए हुआ चयन

अल्मोड़ा। मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के तीन छात्रों का मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना 2024 के लिए चयन हुआ है। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना 2024 के अंतिम चरण जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आयु वर्ग 8 वर्ष से 14 वर्ष में बालक बालिका वर्ग में मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्र प्रतीक बिष्ट, मयंक पिलखवाल एवं छात्रा वर्षा मेहता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपना चयन सुनिश्चित किया तथा छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2023 के लिए पात्रता हासिल कर ली। प्रतियोगिता के सभी छह चरणों शारीरिक दक्षता परीक्षण चयन, ट्रायल बैटरी टेस्ट के 6 चरणों में प्रतीक बिष्ट, मयंक पिलख्वाल एवं वर्षा मेहता का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्य मंजू बिष्ट एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने बच्चों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त कर बधाई दी। प्रशिक्षक अनंत बिष्ट, कमल कुमार बिष्ट, हेमंती बोरा ने कहा कि ये एक बड़ी उपलब्धि है। कमल कुमार बिष्ट प्रबंधक मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा ने जानकारी दी कि विगत वर्ष भी मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के चार छात्र /छात्राओं/खिलाड़ियो को मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत चयनित होकर पात्रता के आधार पर छात्रवृत्ति प्रदान की गई। मानस पब्लिक स्कूल की इस उपलब्धि पर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, प्रकाश चंद्र जोशी‌ अध्यक्ष नगर पालिका अल्मोड़ा, जिला क्रीड़ा अधिकारी अल्मोड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा, सीआरसी दीपक वर्मा सहित खेल प्रेमियों और शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया और बधाई दी साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।