# बिनसर टाइम्स ## Posts - [मौसम विभाग ने किसानों को फसलों की सिंचाई करने की सलाह दी](https://binsartimes.in/mausam-vibhag-ne-kisano-ko-fasalo-ki-sinchai-karne-ki-salaah-di/): हरिद्वार(आरएनएस)। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी दिनों में जिले में मौसम साफ रहने और बारिश नहीं होने का अनुमान जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने की संभावना है। इस वजह से मौसम विभाग ने किसानों को फसलों को सिंचाई करने और कीटों, रोगों के संक्रमण से बचाव के लिए फसलों का निरीक्षण करने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 25 फरवरी तक जिले में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इसके साथ दिन में सात किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने […] - [स्प्रिंग डेल्स स्कूल में छात्रों को दिया गया अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण](https://binsartimes.in/spring-dales-school-me-chhatro-ki-diya-agni-suraksha-prashikshan/): अल्मोड़ा। फायर स्टेशन अल्मोड़ा की टीम ने स्प्रिंग डेल्स स्कूल में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन और मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ को आग लगने की स्थितियों से निपटने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अग्निशमन कर्मियों ने आग लगने के सामान्य कारणों और उससे बचाव के उपाय समझाए। साथ ही प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों, विशेषकर फायर एक्सटिंग्विशर के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। इस […] - [मटीला धूरा विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित](https://binsartimes.in/matila-dhura-vidyalay-me-sanskritik-karykram-aayojit/): अल्मोड़ा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय मटीला धूरा, ताड़ीखेत में अंतरराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस उत्साह और प्रेरणादायक माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को मातृभाषा के महत्व से परिचित कराना और स्थानीय संस्कृति के प्रति उनके भीतर गर्व की भावना विकसित करना रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। बच्चों द्वारा तैयार की गई दीवार पत्रिका का विमोचन किया गया, जिसमें कुमाऊँनी भाषा में कविताएं, चुटकुले, लोककथाएं और लघु लेख शामिल थे। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ कुमाऊँनी भाषा में कविताएं और कहानियां प्रस्तुत कीं, जिसे सुनकर उपस्थित अभिभावक और शिक्षक भावुक नजर आए। […] - [अल्मोड़ा में निशुल्क चिकित्सा शिविर में 120 से अधिक लोगों ने लिया लाभ](https://binsartimes.in/almora-me-nishulk-chikitsa-shivir-me-120-se-adhik-logo-ne-liya-bhag/): अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, जिला अल्मोड़ा के तत्वावधान में खजांची मोहल्ला स्थित रघुनाथ मंदिर के समीप दूसरे दिन भी निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक चले इस शिविर में 120 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण और निशुल्क दवाइयों का लाभ उठाया। शिविर में आंख, हड्डी और हृदय रोग विशेषज्ञों के साथ जनरल फिजिशियन ने मरीजों की जांच की। पैलाग फाउंडेशन की ओर से तरन्नुम खान ने निशुल्क दवाइयों का वितरण किया। नगर क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचे और […] - [बाइक-स्कूटर की भिड़ंत में रेलवे तकनीशियन की मौत, तीन घायल](https://binsartimes.in/bike-scooter-bhidant-me-railway-technician-ki-maut/): हरिद्वार(आरएनएस)। शहर कोतवाली क्षेत्र के पुराना औद्योगिक इलाके में हिल बाईपास मार्ग पर शनिवार को मोटरसाइकिल और स्कूटर की टक्कर में रेलवे के तकनीशियन की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों को हालत नाजुक होने पर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। यह हादसा शुक्रवार रात दस बजे हिल बाईपास स्थित मारुति ट्रू वैल्यू स्टोर के सामने हुआ। कापुर भट्टपुरा, थाना रजतपुर जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी मोनित इन दिनों ज्वालापुर में रेलवे स्टेशन पर तकनीशियन के पद पर कार्यरत थे। वह स्कूटर से ड्यूटी के लिए हरिद्वार की […] - [भाजयुमो ने कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला दहन](https://binsartimes.in/bjym-ne-congress-ke-khilaf-kiya-pradarshan/): अल्मोड़ा। भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए प्रदर्शन को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा में आक्रोश देखने को मिला। शनिवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में एकत्रित होकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समिट के दौरान हुए प्रदर्शन को देश की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नुकसान पहुंचाने वाला बताया। भाजयुमो नेताओं का कहना था कि जब दुनिया भारत की तकनीकी प्रगति और नवाचार की सराहना कर रही है, उस समय इस तरह के विरोध प्रदर्शन […] - [अल्मोड़ा में 28 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला, 600 पदों पर होगा चयन](https://binsartimes.in/almora-me-28-feb-ko-rojgar-mele-ka-aayojan/): अल्मोड़ा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय (मॉडल कैरियर सेंटर) अल्मोड़ा की ओर से 28 फरवरी (शनिवार) को कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में क्वेस कॉर्प लिमिटेड, रुद्रपुर के मानव संसाधन प्रतिनिधि भाग लेंगे और करीब 600 रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी के अनुसार चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से होगी। इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई (सभी ट्रेड) और स्नातक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को पंतनगर और रुद्रपुर स्थित कार्यस्थलों पर नियुक्ति दी जाएगी। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम […] - [अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक जल्द शुरू करेगा मोबाइल बैंकिंग सेवा](https://binsartimes.in/almora-urban-co-operative-bank-shuru-karega-mobile-banking-sewa/): अल्मोड़ा। अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड जल्द ही अपने ग्राहकों के लिए मोबाइल बैंकिंग सेवा शुरू करने जा रहा है। बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी.सी. तिवारी ने बताया कि इस संबंध में सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और भारतीय रिजर्व बैंक से स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने बैंक के ग्राहकों का आभार जताते हुए कहा कि उनके निरंतर विश्वास और सहयोग से ही बैंक नई सुविधाएं शुरू करने में सफल हो रहा है। बैंक अध्यक्ष महेश चन्द्र जोशी ने कहा कि बैंक अनुभवी नेतृत्व और प्रबंधन के निर्देशन में लगातार प्रगति […] - [मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सतीश नैनवाल को दी श्रद्धांजलि](https://binsartimes.in/cm-pushkar-singh-dhami-ne-satish-nainwal-ko-di-shraddhanjali/): अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को भतरोंजखान पहुंचकर रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई और भिकियासैंण के ब्लॉक प्रमुख रहे स्वर्गीय सतीश नैनवाल के पीपलपानी संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि सतीश नैनवाल सामाजिक सरोकारों से जुड़े सक्रिय जनप्रतिनिधि थे और उन्होंने क्षेत्र के विकास तथा जनसेवा में अहम योगदान दिया। उनके असामयिक निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए मुख्यमंत्री ने परिजनों को इस दुख को सहन करने की […] - [फुटपाथ से चोरी हुई बच्ची 4 घंटे में बरामद, आरोपित की तलाश जारी](https://binsartimes.in/footpath-se-chori-hui-bachhi-4ghante-me-baramad/): हरिद्वार(आरएनएस)। तुलसी चौक स्थित फुटपाथ से दो वर्ष की बच्ची के चोरी होने के मामले में हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज चार घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस, एएचटीयू और सीआइयू की पांच संयुक्त टीमें गठित कर बच्ची की तलाश शुरू की गई। साथ ही जिले के संवेदनशील स्थानों, सीमावर्ती क्षेत्रों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधियों को लेकर अलर्ट जारी किया गया। मैन्युअल पुलिसिंग और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर लगातार अभियान चलाते हुए पुलिस टीम ने चोरी हुई […] - [साप्ताहिक परेड में एसएसपी ने दिए फिटनेस और अनुशासन के निर्देश](https://binsartimes.in/saptahik-parade-me-ssp-ne-diye-fitness-aur-anushasan-ke-nirdesh/): अल्मोड़ा। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने जवानों का निरीक्षण कर उन्हें फिटनेस और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। परेड की शुरुआत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जवानों की सलामी ली और उनके प्रदर्शन का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने स्वयं पुलिस कर्मियों के साथ दौड़ लगाकर बेहतर शारीरिक फिटनेस के लिए प्रेरित किया। परेड के दौरान जवानों ने दौड़, तेज चाल, ड्रिल, शस्त्र अभ्यास और स्क्वाड ड्रिल का अभ्यास किया। इस दौरान जवानों को बलवा ड्रिल के संबंध में भी प्रशिक्षण दिया गया, जिससे […] - [युवा कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया पर बैठक, मेंबरशिप त्रुटि सुधार को दिए निर्देश](https://binsartimes.in/yuva-congress-chunav-prakriya-par-baithak/): अल्मोड़ा। जिला कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया को लेकर बैठक आयोजित की गई, जिसमें उत्तराखंड युवा कांग्रेस चुनाव के जोनल रिटर्निंग ऑफिसर नरेंद्र कुमार ने प्रतिभाग किया। बैठक में उन सभी उम्मीदवारों को बुलाया गया, जिन्होंने चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लिया था। बैठक के दौरान उम्मीदवारों को मेंबरशिप से जुड़ी त्रुटियों को सुधारने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। नरेंद्र कुमार ने बताया कि मेंबरशिप में किसी भी प्रकार की गलती को 19 फरवरी से 25 फरवरी तक निर्धारित अवधि के भीतर ठीक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिन उम्मीदवारों ने सदस्यता […] - [चनौदा में बहुउद्देशीय शिविर, 273 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ](https://binsartimes.in/chanauda-me-bahuddeshiy-shivir-me-273labharthiyo-ko-yojnao-ka-labh/): अल्मोड़ा। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत विकासखंड ताकुला की न्याय पंचायत चनौदा में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर उनका समाधान करते हुए उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा लाभ प्रदान किया। खंड विकास अधिकारी केशर सिंह बिष्ट ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 273 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इसके अलावा 212 लोगों के प्रमाण पत्रों से जुड़े आवेदन पत्र भी भरवाए गए। खाद्य विभाग की ओर से 55 बीपीएल प्रमाण पत्र बनाए गए। अधिकारियों […] - [ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत 235 बाहरी व्यक्तियों पर कार्रवाई](https://binsartimes.in/operation-crack-down-ke-tahat-235-bahari-vyaktiyo-par-karrwai/): अल्मोड़ा। जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैक डाउन वेरिफिकेशन ड्राइव के तहत पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन को लेकर सघन अभियान चलाया। अभियान के दौरान दस्तावेज न होने पर 235 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जबकि 600 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर किरायेदारों, मजदूरों और फड़-फेरी करने वालों का सत्यापन सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। अभियान अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल […] - [शादी से लौटते समय कार पलटी, युवक की मौत; सात घायल](https://binsartimes.in/shaadi-se-lautte-samay-car-palti-yuvak-ki-maut/): रुड़की(आरएनएस)।   शादी समारोह से परिवार के साथ घर लौट रहे एक युवक की कार स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के सात अन्य सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार लक्सर कस्बा निवासी संजय वर्मा बाजार में ज्वेलर्स की दुकान करते हैं। वह अपने परिवार के साथ गुरुवार देररात रुड़की में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। कार में उनकी पत्नी रीटा वर्मा, भाई अजय वर्मा, […] - [धमकी के बाद हाई अलर्ट, विशेष सुरक्षा ऑडिट टीम बनेगी](https://binsartimes.in/dhamki-ke-baad-high-alert-vishesh-suraksha-audit-team-banegi/): हल्द्वानी(आरएनएस)।  न्यायालयों को बम से उड़ाने की लगातार मिल रही धमकियों के बीच सुरक्षा को लेकर अफसर अलर्ट हो गए हैं। शुक्रवार को अफसरों की उच्च स्तरीय संयुक्त टीम ने हल्द्वानी न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसमें सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष सुरक्षा ऑडिट टीम का गठन किए जाने का निर्णय लिया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत जोशी, जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, अपर जिला जज सुजीत कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश, एडीएम विवेक राय, एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कमियों की […] - [सेकैप और खरीद प्रक्रियाओं पर कार्यशाला आयोजित](https://binsartimes.in/secap-aur-khareed-prakriyao-par-karyshala-aayojit/): अल्मोड़ा। विकास भवन में सामाजिक एवं पर्यावरणीय अनुपालन और मूल्यांकन योजना (सेकैप) तथा खरीद प्रक्रियाओं को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में परियोजना से जुड़े अधिकारियों और कार्मिकों को सेकैप ढांचे और पारदर्शी खरीद प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में परियोजना प्रबंधन इकाई से आए एसोसिएट विपिन मंदवाल ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से सेकैप फ्रेमवर्क को समझाया। उन्होंने जैव विविधता संरक्षण, सामुदायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों, संग्रह केंद्रों की स्थापना, पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप वे-साइड ईटरी संचालन, शिकायत निवारण तंत्र और अनुपालन जांच जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही […] - [न्यायालय को धमकी भरे मेल के बाद सुरक्षा कड़ी, एसएसपी ने किया निरीक्षण](https://binsartimes.in/nyayalay-ko-dhamki-bhare-mail-ke-baad-suraksha-kadi/): अल्मोड़ा। जिला न्यायालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर मिले धमकी भरे मेल के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार 19 फरवरी को न्यायालय की ईमेल के स्पैम सेक्शन में अज्ञात स्रोत से एक धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ था। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट करते हुए पूरे परिसर में निगरानी बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने शुक्रवार को न्यायालय परिसर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया […] - [त्योहारों से पहले सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग, व्यापार मंडल ने एसएसपी से की मुलाकात](https://binsartimes.in/tyauharo-se-pahle-suraksha-vyavastha-badhaane-ki-vyapar-mandal-ne-maang/): अल्मोड़ा। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके से मुलाकात कर उनका स्वागत किया और जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल ने आगामी होली और रमजान को देखते हुए शहर में पुलिस गश्त और चेकिंग बढ़ाने की मांग उठाई। मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि अल्मोड़ा अपनी सांस्कृतिक विरासत और भाईचारे के लिए जाना जाता है, जहां विभिन्न समुदाय मिलकर त्योहार मनाते हैं। ऐसे में दोनों प्रमुख त्योहार एक साथ होने के कारण असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि उठाईगिरी, जेबकतरी और शांति […] - [1.86 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार](https://binsartimes.in/1lakh-86hajar-ki-smack-ke-sath-yuvak-giraftar/): अल्मोड़ा। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले भी नशा तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को कोतवाली अल्मोड़ा और एसओजी की संयुक्त टीम ने बेस तिराहे के पास चेकिंग के दौरान दीपक सिंह बिष्ट को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 6.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.86 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई […] - [खाई में गिरा पिकअप वाहन, पांच मजदूर घायल](https://binsartimes.in/khai-me-gira-pickup-vaahan-5majdur-ghayal/): अल्मोड़ा। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप वाहन खाई में गिर गया, जिससे पांच मजदूर घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार पिकअप संख्या यूके 19 सीए 1126 का चालक सकाम सिंह उर्फ सोनू, पुत्र राम सिंह बिष्ट, निवासी सराईखेत सल्ट मजदूरों को काम के लिए लेकर जा रहा था। इसी दौरान डोट्याल गांव से करीब तीन किलोमीटर पहले वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में कुल सात लोग सवार थे। हादसे में चंदन सिंह, […] - [महिलाओं और बालिकाओं को दिए आत्मरक्षा के टिप्स](https://binsartimes.in/mahilao-aur-balikao-ko-diye-aatmraksha-ke-tips/): हरिद्वार(आरएनएस)।  महिला सुरक्षा को लेकर जनपद पुलिस ने ‘पुलिस आपके द्वार’ अभियान के तहत खड़खड़ी स्थित निर्धन निकेतन विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम हुइा। मौके पर बालिकाओं और महिलाओं को कानून व हेल्पलाइन संबंधी जानकारी दी। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित बालिकाओं और महिलाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 1090/1091, साइबर अपराध से बचाव, छेड़छाड़ और घरेलू हिंसा जैसी परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही आत्मरक्षा के सामान्य उपायों और सतर्कता संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए। […] - [एसएसपी ने किया अल्मोड़ा बाजार का निरीक्षण](https://binsartimes.in/ssp-ne-kiya-almora-bazar-ka-nirikshan/): अल्मोड़ा। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने गुरुवार को नगर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना बाजार, कचहरी बाजार, लाला बाजार, नंदा देवी क्षेत्र, एलआर साह रोड, माल रोड स्थित शिखर तिराहा, टैक्सी स्टैंड, केमू स्टेशन और चौघान पाटा सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय को निर्देशित किया कि संवेदनशील और भीड़भाड़ […] - [सीएल सेन मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन, विजेताओं को किया सम्मानित](https://binsartimes.in/cl-sen-memorial-badminton-to/): अल्मोड़ा। हेमवती नंदन बहुगुणा इंडोर स्टेडियम में आयोजित स्वर्गीय सीएल सेन मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का गुरुवार को समापन हो गया। समापन समारोह में खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक मनोज तिवारी मुख्य अतिथि और मेयर अजय वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर चुके खिलाड़ी लक्ष्य सेन, चिराग सेन और ध्रुव रावत को भी सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट के विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-8 बालक वर्ग में नैनीताल के चैत्विक साह विजेता और देहरादून के रेयांश उपाध्याय उपविजेता रहे। […] - [अल्मोड़ा के सरकारी स्कूल में बिना इंटरनेट एआई आधारित पढ़ाई की अनूठी पहल](https://binsartimes.in/almora-ke-sarkari-school-me-bina-internet-aadharit-ai-aadharit-padhai-ki-anuthi-pahal/): अल्मोड़ा। दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में इंटरनेट और नेटवर्क की कमी के बीच शिक्षा को लेकर एक सकारात्मक पहल सामने आई है। ताड़ीखेत विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मटीला धूरा में प्रधानाध्यापक भास्कर जोशी ने एआई आधारित ऑफलाइन शिक्षा का मॉडल विकसित कर नई मिसाल पेश की है। कोरोना काल के दौरान जब पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम पर निर्भर हो गई थी, तब इस क्षेत्र के अधिकांश छात्र इंटरनेट सुविधा के अभाव में शिक्षा से वंचित हो रहे थे। इस समस्या को देखते हुए भास्कर जोशी ने ऐसे मोबाइल एप विकसित किए, जो बिना इंटरनेट के भी संचालित हो सकते हैं और […] - [कौसानी में फोटोशॉप व लाइटरूम वर्कशॉप शुरू, युवाओं को सिखाई जा रहीं आधुनिक तकनीकें](https://binsartimes.in/kausani-me-photoshop-lightroom-workshop-shuru/): अल्मोड़ा। कौसानी में गुरुवार से फोटोशॉप और लाइटरूम पर आधारित दो दिवसीय वर्कशॉप की शुरुआत हुई। द बुरांश रिसॉर्ट, कौसानी में आयोजित इस वर्कशॉप का उद्घाटन रिसॉर्ट के चेयरमैन थ्रीश कपूर ने किया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। वर्कशॉप का संचालन प्रसिद्ध फोटोग्राफर उमेश गोगना कर रहे हैं, जो सोनी कैमरा के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को फोटो एडिटिंग की आधुनिक तकनीकों से परिचित कराया जा रहा है। इसमें फोटोशॉप और लाइटरूम के बेसिक टूल्स, कलर करेक्शन, इमेज एन्हांसमेंट, रॉ फाइल प्रोसेसिंग और प्रोफेशनल एडिटिंग के तरीकों पर […] - [एसएसपी ने किया कोतवाली अल्मोड़ा का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा](https://binsartimes.in/ssp-ne-kiya-almora-kotwali-ka-auchak-nirikshan/): अल्मोड़ा। जिले की कानून व्यवस्था और थानों की कार्यप्रणाली को परखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने गुरुवार को कोतवाली अल्मोड़ा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, मालखाना, कर्मचारी बैरक और भोजनालय सहित अन्य व्यवस्थाओं को बारीकी से जांचा गया। अभिलेखों का भी गहन निरीक्षण कर सभी प्रविष्टियों की स्थिति देखी गई और उन्हें अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाने के कार्यों की समीक्षा करते हुए बेहतर पुलिसिंग पर […] - [यूजीसी एक्ट के विरोध में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने किया उपवास](https://binsartimes.in/ugc-act-ke-virodh-me-yati-narsinhanand-ne-kiya-upwaas/): हरिद्वार(आरएनएस)।  मां गंगा तट स्थित सर्वानंद घाट पर शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर और जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने यूजीसी ऐक्ट को लेकर संत समाज की चुप्पी के विरोध किया। साथ ही एक दिन का उपवास भी रखा। इस दौरान उन्होंने विभिन्न हिंदू धर्माचार्यों से इस विषय पर मुखर होने का आह्वान किया। महामंडलेश्वर ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को लेकर संत समाज को स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए और सनातन परंपराओं की रक्षा के लिए आगे आना आवश्यक है। उन्होंने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय नेतृत्व की नीतियों पर भी अपनी आपत्तियां व्यक्त करते हुए यूजीसी से जुड़े […] - [एसएसजे परिसर में छात्रों का प्रदर्शन, निदेशक कार्यालय में तालाबंदी](https://binsartimes.in/ssj-campus-me-chhatro-ne-kiya-pradarshan-talabandi/): अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर में गुरुवार को छात्रों का आक्रोश खुलकर सामने आया। विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों ने परिसर निदेशक का घेराव करते हुए निदेशक कार्यालय में तालाबंदी कर दी। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि पिछले पांच महीनों से परिसर की मूलभूत सुविधाओं को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि परिसर के शौचालय लंबे समय से बदहाल स्थिति में हैं, जिसकी शिकायत कई बार किए जाने के बावजूद सुधार नहीं किया गया। छात्र-छात्राओं ने निर्माण कार्यों में अनियमितताओं का […] - [नैनीताल कोर्ट को मिली धमकी की ई-मेल भारत के साथ पाकिस्तान तक भेजी गई, जांच तेज](https://binsartimes.in/nainital-court-ko-mili-dhamki-ki-email-bharat-ke-sath-pakistan-tak-bheji-gai/): हल्द्वानी। नैनीताल समेत कुमाऊं के कई जिलों के न्यायालयों को भेजी गई धमकी भरी ई-मेल के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह ई-मेल भारत के विभिन्न राज्यों के साथ पाकिस्तान और अन्य देशों तक भी भेजी गई थी। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को लगातार दो दिन नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के जिला जज की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर बम धमाके की धमकी भेजी गई थी। इसके बाद सभी न्यायालय परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जांच में पता चला है […] - [तीनपानी डैम के पुनर्निर्माण को बजट मिलने पर मेयर का स्वागत](https://binsartimes.in/teenpani-dam-ke-punarnirman-ko-budget-milne-par-mayor-ka-swagat/): रुद्रपुर(आरएनएस)।  तीनपानी डेम के पुनर्निर्माण के लिए बजट जारी होने पर फुलसुंगा वार्ड एक वार्डवासियों ने मेयर विकास शर्मा और किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का स्वागत किया। गुरुवार को आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में मेयर विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष लगाव रुद्रपुर से है। यह डैम उनके अपने वार्ड में है। इसके चलते उन्होंने मुख्यमंत्री से विशेष रूप से व्यक्तिगत तौर पर आग्रह किया था। इसे उन्होंने स्वीकार किया और इसके लिए बजट जारी हो गया है। जल्द ही इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। डैम के […] - [युवा जन संवाद कार्यक्रम के तहत अल्मोड़ा पहुंचे आशीष नेगी, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल](https://binsartimes.in/yuva-jan-samvaad-karykram-ke-tahat-almora-pahunche-ashish-negi/): अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल के युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी के गुरुवार को अल्मोड़ा आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। चौहानपाटा गांधी पार्क और शहीद स्मारक पर कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कुमाऊं क्षेत्र में चल रहे युवा जन संवाद कार्यक्रम के तहत आशीष नेगी विभिन्न कस्बों में नुक्कड़ सभाएं करते हुए अल्मोड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है और पेपर लीक तथा भ्रष्टाचार के मामलों ने युवाओं को निराश किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाहरी लोगों को रोजगार दिए जाने से […] - [ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत अल्मोड़ा में चला सघन सत्यापन अभियान](https://binsartimes.in/operation-crack-down-ke-tahat-almora-me-chala-saghan-satyapn-abhiyan/): अल्मोड़ा। जनपद में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन को लेकर पुलिस का अभियान लगातार तेज किया जा रहा है। मुख्यालय के निर्देश पर चल रहे ‘ऑपरेशन क्रैक डाउन’ के तहत गुरुवार को जिले भर में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किरायेदारों, मजदूरों और फड़-फेरी करने वाले लोगों की जांच की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के संवेदनशील स्थान चिन्हित कर व्यापक स्तर पर सत्यापन करने को कहा गया है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत और क्षेत्राधिकारी […] - [नशे में धुत युवती का हंगामा करते हुए वीडियो वायरल](https://binsartimes.in/nashe-me-dhut-yuvti-ka-hangama-karte-hue-video-viral/): रुद्रपुर(आरएनएस)।  नशे में धुत एक युवती ने बीच सड़क पर हंगामा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। युवती अपने कुछ साथियों के साथ सड़क में कार में बैठकर शराब पी रही थी। बताया जा रहा है कि अत्यधिक नशे की हालत में वह अचानक कार से उतरी और बीच सड़क पर हंगामा करने लगी। युवती गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही थी। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवती को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह पुलिसकर्मियों से भी उलझती नजर आई। काफी […] - [सल्ट पुलिस ने स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा और कानूनों की दी जानकारी](https://binsartimes.in/sult-police-ne-schooli-bachho-ko-cyber-suraksha-aur-kanoono-ki-di-jankari/): अल्मोड़ा। जनपद में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत सल्ट थाना पुलिस ने स्कूली बच्चों को विभिन्न सुरक्षा और कानून से जुड़े विषयों पर जानकारी देकर जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को साइबर अपराध से बचाव, नशा मुक्त अभियान और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े पहलुओं के बारे में बताया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देश पर जिलेभर में स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में […] - [तीन न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, मौके पर समस्याओं का समाधान](https://binsartimes.in/3nyaay-panchayato-me-bahuddeshiy-shivir-aayojit/): अल्मोड़ा। राज्य सरकार के ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत जनपद में तीन न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं को आम लोगों तक सीधे पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना रहा। विकासखंड ताकुला की भैंसडगांव, ताड़ीखेत की पंतकोटूली और सल्ट की मछोड़ न्याय पंचायत में आयोजित शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। उन्होंने ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याएं […] - [दिवंगत पत्रकार के परिजनों को प्रदान की आर्थिक सहायता](https://binsartimes.in/divangat-patrakar-ke-parijano-ko-pradan-ki-aarthik-sahayta/): अल्मोड़ा। साप्ताहिक समाचार पत्र ‘रानीखेत टाइम्स’ के संपादक रहे दिवंगत पत्रकार जगदीश चंद्र तिवारी के परिजनों को मुख्यमंत्री पत्रकार कल्याण कोष से आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। उनकी पत्नी कमला तिवारी को पांच लाख रुपये की सहायता राशि का डिमांड ड्राफ्ट कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत ने सौंपा। इस दौरान आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि इस आर्थिक सहयोग से शोकाकुल परिवार को संबल मिलेगा। उन्होंने दिवंगत पत्रकार जगदीश चंद्र तिवारी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने लंबे समय तक निष्पक्ष और जनपक्षधर पत्रकारिता की मिसाल कायम की। गौरतलब है कि जगदीश चंद्र तिवारी का 3 फरवरी 2024 […] - [मांगों के समाधान न होने पर डिप्लोमा इंजीनियरों ने भेजा ज्ञापन](https://binsartimes.in/maango-ke-samadhan-nahi-hone-par-diploma-engineers-ne-bheja-gyapan/): अल्मोड़ा। लंबित मांगों के निराकरण में हो रही देरी से नाराज उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियरों ने बुधवार को शक्ति सदन में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अभियंताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया और जल्द समाधान न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। धरने के दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि शासन स्तर पर लगातार अनुरोध के बावजूद 27 सूत्रीय मांगों पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे सदस्यों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं के संचालन और आपदा राहत जैसे महत्वपूर्ण कार्यों […] - [छात्राओं को साइबर अपराध व सुरक्षा के प्रति किया जागरूक](https://binsartimes.in/chhatrao-ko-cyber-apradh-aur-suraksha-ke-prati-kiya-jagruk/): अल्मोड़ा। जनपद में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत महिला कोतवाली पुलिस ने छात्राओं को विभिन्न सुरक्षा विषयों पर जानकारी देकर जागरूक किया। यह कार्यक्रम एडम्स गर्ल्स हॉस्टल में आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं और स्टाफ ने भाग लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देश पर जिलेभर में स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संस्थानों में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महिला कोतवाली प्रभारी जानकी भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को साइबर ठगी, मानव तस्करी और गौर शक्ति ऐप के बारे में […] - [संग्रहालय और मल्ला महल के संरक्षण को लेकर आयुक्त ने दिए निर्देश](https://binsartimes.in/sangrahalay-aur-malla-mahal-ke-sanrakshan-ko-lekar-aayukt-ne-diye-nirdesh/): अल्मोड़ा। कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत ने भ्रमण के दूसरे दिन शहर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का निरीक्षण कर उनके संरक्षण और विकास को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने राजकीय संग्रहालय और ऐतिहासिक मल्ला महल का जायजा लिया। आयुक्त ने सबसे पहले राजकीय संग्रहालय पहुंचकर वहां संरक्षित ताम्रपत्र, प्राचीन मूर्तियां, दुर्लभ सिक्के और पांडुलिपियों का अवलोकन किया। उन्होंने इन धरोहरों के वैज्ञानिक और सुरक्षित संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि ये वस्तुएं प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं, जिनका सही रख-रखाव जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से प्राचीन सिक्कों को व्यवस्थित वर्गीकृत कर […] - [रुद्रपुर में फर्जी जनसेवा केंद्र का भंडाफोड़, एसटीएफ ने एक दबोचा](https://binsartimes.in/rudrapur-me-farji-janseva-kendra-ka-bhandafod/): रुद्रपुर(आरएनएस)। रुद्रपुर में एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। साल भर से ट्रांजिट कैंप में एक फर्जी जनसेवा केंद्र संचालित हो रहा था, जहां बाहरी राज्यों के लोगों के फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज बनाए जा रहे थे। एसटीएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए केंद्र के संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ‘पिक्सेल लैब’ ऐप के जरिए दस्तावेजों को एडिट कर फर्जीवाड़ा करता था। टीम ने मौके से आधार-पैन सहित 97 से अधिक दस्तावेज और उपकरण बरामद किए हैं। मंगलवार को एसटीएफ के उपनिरीक्षक विपिन जोशी और उपनिरीक्षक कृष्ण गोपाल मठपाल के नेतृत्व […] - [22 फरवरी को सिमकनी मैदान में हिंदू सम्मेलन होगा आयोजित, तैयारियां तेज](https://binsartimes.in/22feb-ko-simkani-maidan-me-hindu-sammelan-hoga-aayojit/): अल्मोड़ा। नगर के सिमकनी मैदान में 22 फरवरी को प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मां नंदा हिंदू सम्मेलन समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के संबंध में बुधवार को एक होटल में पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी गई। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज को एक मंच पर लाकर सामाजिक, सांस्कृतिक और वैचारिक विषयों पर संवाद स्थापित करना है। इसके लिए नगर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क किया जा रहा है। समिति से जुड़े मनोज सनवाल, चंद्र प्रकाश फुलोरिया, दीपक पांडे, अमित साह मोनू, देवाशीष […] - [दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर विश्वविद्यालय में समीक्षा बैठक](https://binsartimes.in/deekshant-samaroh-ki-taiyariyo-ko-lekar-vivi-me-sameeksha-baithak/): अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के प्रस्तावित प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक भवन में कुलपति सतपाल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में समिति संयोजकों और अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न समितियों की प्रगति और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। दीक्षांत समारोह के संयोजक डी. के. भट्ट ने अलग-अलग समितियों द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी प्रस्तुत की। इस पर कुलपति सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह निकट भविष्य में प्रस्तावित है, ऐसे में सभी समितियां अपनी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाएं। उन्होंने विभिन्न मदों […] - [सिमतोला इको पार्क में वनाग्नि नियंत्रण को लेकर मॉक ड्रिल](https://binsartimes.in/simtola-eco-park-me-vanagni-niyantran-ko-lekar-mock-drill/): अल्मोड़ा। वनाग्नि की संभावित घटनाओं से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए सिमतोला इको पार्क में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। अभ्यास का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना रहा। मॉक ड्रिल के तहत सुबह सिमतोला क्षेत्र में आग लगने की काल्पनिक सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन तंत्र सक्रिय किया गया। वन चेतना केंद्र एनटीडी को स्टेजिंग एरिया बनाकर राहत और बचाव कार्यों का संचालन किया गया। वन विभाग की टीम ने फायर लाइन बनाकर और उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रदर्शन किया। […] - [सड़क दुर्घटना में कर्मचारी की मौत, कार चालक फरार](https://binsartimes.in/sadak-durghatna-me-karmchari-ki-maut-driver-farar/): हरिद्वार(आरएनएस)।  हरिद्वार रोड पर बेकाबू कार की टक्कर से स्कूटर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अल्मोड़ा स्थित सोमेश्वर क्षेत्र के बिल बाली बोन्थ निवासी दीपक गोस्वामी (39) वर्तमान में टिहरी विस्थापित शिवालिकनगर में रह रहे थे। वे पतंजलि के पास एक कंपनी में कार्यरत थे। सोमवार देर रात ड्यूटी के बाद वे स्कूटर से घर लौट रहे थे। हरिद्वार रोड पर बीएचईएल तिराहे के पास सामने से तेज गति से आ रही कार ने उनको टक्कर […] - [दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोपी दबोचा](https://binsartimes.in/dushkarm-aur-dharm-parivartan-ka-dabav-banane-ka-aaropi-dabocha/): रुद्रपुर(आरएनएस)। युवती के साथ शारीरिक यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। ब्लॉक के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में शकील अहमद पर उसके साथ शारीरिक यौन शोषण, जबरन धर्म परिवर्तन करने, अपनी पत्नी के आधार कार्ड पर उसकी फोटो लगाने तथा उसकी बड़ी बहन के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी शकील अहमद पुत्र रहीस अहमद ग्राम बघौरी सितारगंज के खिलाफ धारा 64, 77, 78, 351(2), 329(4), 115 (2) बीएनएस व उत्तराखण्ड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत […] - [जागेश्वर में क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, उद्घाटन मुकाबला शौकियाथल के नाम](https://binsartimes.in/jageshwar-me-cricket-pratiyogita-ka-aagaz/): अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। उद्घाटन मुकाबले में तूफानी क्लब शौकियाथल ने आरतोला को तीन विकेट से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। मुकाबले के दौरान दर्शकों की खासी भीड़ उमड़ी और पूरे मैच में रोमांच बना रहा। प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख लीला बिष्ट ने पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बाद उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टॉस जीतकर शौकियाथल की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले […] - [सीएल सेन मेमोरियल जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ](https://binsartimes.in/cl-sen-memorial-junior-badminton-pratiyogita-ka-shubharambh/): अल्मोड़ा। हेमवती नंदन बहुगुणा इंडोर स्टेडियम में स्वर्गीय सीएल सेन मेमोरियल जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं खेल संस्कृति को मजबूत करती हैं और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से उभरने वाली प्रतिभाओं […] - [पॉक्सो का आरोपी सन्देह के लाभ में दोषमुक्त](https://binsartimes.in/pocso-ka-aaropi-sandeh-ke-labh-me-doshmukt/): रुद्रपुर(आरएनएस)। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) अश्विनी गौड़ की अदालत ने किच्छा वर्ष 2023 के नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म मामले में आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त करार दिया। जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2023 थाना पुलभट्टा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी 15 वर्षीय बेटी घर से कोचिंग के लिए निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और मामले में शक्तिफार्म निवासी दीपक मंडल का नाम सामने आया। पुलिस ने मोबाइल सीडीआर के आधार पर जांच की और […] - [कबाड़ के नाम पर की जा रही थी गांजा तस्करी, तीन आरोपी गिरफ्तार](https://binsartimes.in/kabaad-ke-naam-par-ki-ja-rahi-thi-gaanja-taskari/): अल्मोड़ा। जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सल्ट थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने पिकअप वाहन से गांजा बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18.350 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4.58 लाख रुपये बताई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देश पर सल्ट थाना प्रभारी कश्मीर सिंह और एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के पास एक पिकअप वाहन को रोका गया। […] - [कलेक्ट्रेट निरीक्षण में आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण पर जोर](https://binsartimes.in/collectrate-nirikshan-me-lambit-vaado-ke-sheeghra-nistaran-ke-nirdesh/): अल्मोड़ा। कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी अंशुल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा और अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त दीपक रावत ने कलेक्टर न्यायालय में लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि वादों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो और मामलों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जिलाधिकारी अंशुल सिंह को अधीनस्थ न्यायालयों में लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। […] - [विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे: दीपक रावत](https://binsartimes.in/vikas-karyo-me-deri-bardasht-nahi-yojnao-ka-labh-mile/): अल्मोड़ा। कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत ने अल्मोड़ा भ्रमण के दौरान विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक कर विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति का आकलन किया। बैठक में जिला योजना, राज्य योजना और केंद्र पोषित योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आयुक्त दीपक रावत ने स्पष्ट कहा कि सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक विभाग निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करे। बैठक में […] - [जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में गांधी पार्क में सर्वदलीय संघर्ष समिति का प्रदर्शन](https://binsartimes.in/jila-vikas-pradhikaran-ke-virodh-me-gandhi-park-me-sarvdaliy-sangharsh-samiti-ka-pradarshan/): अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति की ओर से गांधी पार्क, चौघानपाटा में विरोध प्रदर्शन किया गया। मंगलवार को प्रदर्शन में शामिल लोगों ने सरकार पर जनता विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से लागू जिला विकास प्राधिकरण व्यवस्था के कारण आम लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वक्ताओं ने कहा कि जमीन और मकान के नक्शे पास कराने की प्रक्रिया जटिल और लंबी हो गई है, जिससे लोगों का समय और धन दोनों व्यर्थ हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की समस्याओं और […] - [इसी महीने खर्च करें जिला योजना का बजट: डीएम](https://binsartimes.in/isi-maheene-kharch-karein-jila-yojna-ka-budget/): हरिद्वार(आरएनएस)। डीएम मयूर दीक्षित ने कहा है कि जिन विभागों ने अब तक स्वीकृत बजट खर्च नहीं किया, वे 28 फरवरी तक अवशेष राशि का अनिवार्य रूप से व्यय सुनिश्चित करें। अन्यथा शेष बजट दूसरे विभाग को दे दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी उस अफसर की होगी। डीएम ने सोमवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 की जिला योजना के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि को लेकर समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं को शीर्ष प्राथमिकता से पूरी करने के निर्देश दिए। व्यय प्रमाण पत्र समय पर जिला अर्थ एवं […] - [महिलाओं से अश्लील हरकत करने पर युवक गिरफ्तार](https://binsartimes.in/mahilao-se-ashleel-harkat-karne-par-yuvak-giraftar/): हरिद्वार(आरएनएस)। सिंहद्वार के पास नहर पटरी पर टहलने वाली महिलाओं से अश्लील हरकत करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने रिश्तेदार के यहां लेखा-जोखा संभालता है। यह मामला कनखल क्षेत्र का है। आरोपी पिछले कई दिनों से महिलाओं को निशाना बना रहा था। बीते रविवार को इसका कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इससे करीब 25 दिन पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था। पीड़ित महिलाओं का आरोप था कि एक युवक सफेद रंग के स्कूटर से वहां पहुंचता और महिलाओं को देख आपत्तिजनक इशारे और अश्लील हरकतें करता है। शाम […] - [एडीएम की फर्जी आईडी बनाकर साइबर ठगी की कोशिश](https://binsartimes.in/adm-ki-farji-id-banakar-cyber-thagi-ki-koshish/): रुद्रपुर(आरएनएस)।  साइबर ठगों द्वारा एडीएम कौस्तुभ मिश्रा के नाम से फर्जी आईडी बनाकर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है। एडीएम ने धोखाधड़ी की आशंका के चलते साइबर क्राइम थाना पंतनगर में शिकायत की है। मामले की जानकारी मिलने पर एडीएम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट (फेसबुक) के माध्यम से लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सोमवार को परिचितों से सूचना मिली कि उनके नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी अकाउंट बनाया गया है। एडीएम ने स्पष्ट किया कि उनके नाम से आने वाली किसी भी संदिग्ध रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें […] - [काशीपुर ने जीता ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब](https://binsartimes.in/kashipur-ne-jeeta-overall-championship-ka-khitab/): रुद्रपुर(आरएनएस)।   कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय सेपक टाकरा महिला प्रतियोगिता सोमवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम के शिवालिक हॉल में हुई। इसमें काशीपुर ने ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब जीता। यूनिटी लॉ कॉलेज, रुद्रपुर के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ. नागेंद्र शर्मा और कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कुंदन राठौर ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. नागेंद्र ने बताया कि प्रतियोगिता में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर, हल्द्वानी और काशीपुर की महिला टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में रेगु और डबल्स इवेंट आयोजित किए गए। रेगु इवेंट में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर प्रथम और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर द्वितीय रहा। […] - [द्वाराहाट बीडीसी बैठक में विकास कार्यों पर मंथन, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश](https://binsartimes.in/dwarahat-bdc-baithak-me-vikas-karyo-par-manthan/): अल्मोड़ा। विकासखंड द्वाराहाट के सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत समिति (बीडीसी) की बैठक आयोजित हुई, जिसमें क्षेत्रीय समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख डॉ. आरती किरोला ने की, जबकि जिला प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र भी मौजूद रहीं। बैठक में पेयजल, विद्युत, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न जनसरोकार के मुद्दे प्रमुखता से उठे। ब्लॉक प्रमुख डॉ. आरती किरोला ने क्षेत्र की समस्याओं को विस्तार से रखते हुए संबंधित विभागों से ठोस और त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा जताई। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति […] - [आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर किया प्रदर्शन](https://binsartimes.in/aanganbadi-karykartao-ne-collectrate-gate-par-kiya-pradarshan/): रुद्रपुर(आरएनएस)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला कार्यक्रम अधिकारी को सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का कहना था कि उत्तराखंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से विभिन्न समस्याओं से जूझ रही हैं। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार द्वारा उनके मानदेय में 140 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि की जाए तथा केंद्र सरकार को 150 रुपये प्रतिदिन की बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा जाए। कार्यकर्ताओं ने मांग उठाई कि बिना किसी अतिरिक्त अर्हता के सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये […] - [आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन](https://binsartimes.in/aanganbadi-karykartao-ne-nikali-rally-saunpa-gyapan/): अल्मोड़ा। सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका और मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड के बैनर तले जनपद की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री रेखा आर्या के नाम ज्ञापन भेजा। गांधी पार्क चौघानपाटा से शिखर तिराहे तक निकाली गई रैली में जनपद के विभिन्न विकासखंडों की बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने, कटौती रोकने और बायोमेट्रिक व्यवस्था से छूट देने की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में राज्य सरकार की […] - [रेफरल मॉनिटरिंग बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, अनावश्यक रेफरल कम करने पर जोर](https://binsartimes.in/referal-monitoring-baithak-me-swasthy-sewao-ki-sameeksha/): अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित रेफरल मॉनिटरिंग समिति की बैठक में जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में 1 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक विभिन्न चिकित्सालयों से रेफर किए गए मरीजों के मामलों का विस्तार से परीक्षण किया गया। समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ प्रवीण कुमार ने बताया कि इस अवधि में जनपद के अस्पतालों में ओपीडी और आईपीडी मिलाकर कुल 45,059 मरीज पंजीकृत हुए, जिनमें से रेफरल दर केवल 0.65 प्रतिशत रही। इस पर संतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों […] - [पर्यावरण संरक्षण और बर्ड वॉचिंग पर विशेषज्ञों का मंथन](https://binsartimes.in/paryavaran-sanrakshan-aur-bird-watching-par-visheshagyo-ka-manthan/): रुद्रपुर(आरएनएस)। गांधी पार्क में आयोजित सरस आजीविका मेले के तीसरे दिन सोमवार को पर्यावरण संरक्षण, सतत जीवनशैली और बर्ड वॉचिंग विषयों पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने स्कूली बच्चों और आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए उपयोगी जानकारी दी। प्रकृति विज्ञान पहल संगठन के निदेशक डॉ. रमन ने ‘सस्टेनेबल लाइफस्टाइल के लिए व्यवहार में बदलाव’ विषय पर कहा कि छोटे-छोटे व्यक्तिगत बदलाव, जैसे संसाधनों का संतुलित उपयोग, प्लास्टिक का कम प्रयोग और ऊर्जा की बचत, पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाते हैं। पक्षी प्रेमी राजेश भट्ट ने कहा कि पक्षी जैव विविधता के महत्वपूर्ण […] - [बिन्सर में वनाग्नि नियंत्रण को लेकर संयुक्त अभ्यास, वनाग्नि से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा](https://binsartimes.in/binsar-me-vanagni-se-nipatne-ko-lekar-sanyukt-abhyas/): अल्मोड़ा। सिविल सोयम वन प्रभाग के अंतर्गत बिन्सर वन्यजीव विहार के कपड़खान बीट में सोमवार को वनाग्नि नियंत्रण को लेकर संयुक्त अभ्यास आयोजित किया गया। इस अभ्यास में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, वन विभाग के कर्मचारी और फायर वाचरों ने मिलकर भागीदारी की। अभ्यास का उद्देश्य आगामी वनाग्नि सीजन को देखते हुए त्वरित और समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करना तथा विभिन्न विभागों के बीच तालमेल को मजबूत करना रहा। अभ्यास के दौरान अभयारण्य क्षेत्र के भौगोलिक स्वरूप और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया गया। वनाग्नि से निपटने में उपयोग होने वाले उपकरणों और संसाधनों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही फायर […] - [सत्यापन अभियान में सख्ती, आठ मकान मालिकों पर 70 हजार का जुर्माना](https://binsartimes.in/satyapan-abhiyan-me-8makan-maliko-par-70hajar-jurmana/): अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के के निर्देश पर चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के तहत सोमवार को जिलेभर में पुलिस ने व्यापक कार्रवाई की। घर-घर पहुंचकर किरायेदारों, मजदूरों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। अभियान के दौरान लापरवाही बरतने पर आठ मकान मालिकों के खिलाफ कुल 70 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई, जबकि 78 बाहरी व्यक्तियों पर भी कार्रवाई हुई। जनपद में सभी थाना और कोतवाली क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान सैकड़ों लोगों की जांच की गई और बिना सत्यापन रह रहे लोगों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के […] - [बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन कराने हेतु समीक्षा बैठक](https://binsartimes.in/board-pareekshao-ko-nakalviheen-karane-hetu-sameeksha-baithak/): अल्मोड़ा। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने की। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने […] - [दिव्यांग व्यक्ति की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आर्थिक तंगी के चलते परिचितों से मदद लेने पहुंचा हत्यारोपी गिरफ्तार](https://binsartimes.in/someshwar-me-divyang-ki-hatya-ka-police-ne-kiya-khulasa/): अल्मोड़ा। सोमेश्वर क्षेत्र के रस्यारागांव में दिव्यांग व्यक्ति की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रविवार को पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को करबला तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि विगत 24 जनवरी को रस्यारागांव में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतक की पहचान कुन्दन राम के रूप में हुई। अगले दिन मृतक के भाई हरीश राम की तहरीर पर दीपक पांडे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। […] - [नैनीताल में छुट्टी मनाने पहुंचे पांच हजार से अधिक पर्यटक](https://binsartimes.in/nainital-me-chhutti-manane-pahunche-5hajar-se-adhik-parytak/): नैनीताल(आरएनएस)। वीकेंड पर रविवार को नैनीताल में पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ी। सुबह से शाम तक करीब पांच-पांच हजार से अधिक पर्यटक शहर के अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर घूमते दिखे। वीकेंड में पर्यटकों की आमद बढ़ने से शहर में चहल-पहल बढ़ गई है। रविवार को नैनीताल समेत राजभवन, स्नोव्यू, केव गार्डन, हिमालय दर्शन, चिड़ियाघर, वाटर फॉल और हनुमानगढ़ी में पयर्टकों की भीड़ देखने को मिली। शहर की सड़कों पर भी जाम की स्थिति रही। माल रोड, बारापत्थर, भवाली रोड आदि में पर्यटकों के वाहनों की लंबी लाइन दिखी। बादलों के बीच खिली धूप में पर्यटक नौकायन का लुत्फ उठाते […] - [मिनी जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता की टी-शर्ट का लोकार्पण, 17 से शुरू होगा टूर्नामेंट](https://binsartimes.in/mini-junior-badminton-pratiyogita-ki-tshirt-ka-lokarpan/): अल्मोड़ा। रविवार को हेमवती नंदन बहुगुणा इनडोर स्टेडियम में स्वर्गीय सी एल सेन मेमोरियल मिनी जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता की आधिकारिक टी-शर्ट का लोकार्पण किया गया। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं जनपद में खेल संस्कृति को मजबूत करने के साथ बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं। उन्होंने कहा कि बचपन से खेलों में भागीदारी बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रशासन की ओर से खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए […] - [शिवरात्रि पर महिला कोतवाली ने चलाया जागरूकता अभियान](https://binsartimes.in/shivratri-par-mahila-kotwali-ne-chalaya-jagrukta-abhiyan/): अल्मोड़ा। शिवरात्रि के अवसर पर महिला कोतवाली पुलिस ने देवस्थल शिव मंदिर में जागरूकता अभियान चलाकर श्रद्धालुओं को विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। इस दौरान साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विशेष रूप से लोगों को जागरूक किया गया। नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के द्वारा जनपद में जागरूकता अभियानों को प्राथमिकता दिए जाने के निर्देशों के क्रम में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली जानकी भंडारी के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम […] - [आर्य समाज ने मनाया दयानन्द बोध दिवस और महाशिवरात्रि पर्व](https://binsartimes.in/arya-samaj-ne-manaya-dayanand-bodh-divas-aur-mahashivratri-parv/): अल्मोड़ा(आरएनएस)। आर्य समाज अल्मोड़ा की ओर से दयानन्द बोध दिवस और महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में यज्ञ-हवन कर विश्व कल्याण की कामना की गई और भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया गया। कार्यक्रम में महर्षि दयानन्द सरस्वती के विचारों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य वक्ता दयाकृष्ण काण्डपाल ने महर्षि दयानन्द के जीवन और उनके वैदिक सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को जागरूक और प्रगतिशील दिशा देने में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने आर्य समाज द्वारा किए गए सामाजिक, […] - [लंबे समय तक सहमति से बने संबंध को बलात्कार नहीं माना जा सकता: हाई कोर्ट](https://binsartimes.in/ntl-hc-ne-kaha-lambe-samay-tak-sahmati-se-bane-sambandh-ko-rape-nahi-mana-ja-sakta/): नैनीताल (आरएनएस)। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि वयस्कों के बीच आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंध, केवल शादी न होने की स्थिति में बलात्कार की श्रेणी में नहीं आते। अदालत ने स्पष्ट किया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला तभी बनता है, जब यह ठोस रूप से सिद्ध हो कि शादी का वादा शुरुआत से ही झूठा और धोखे की नीयत से किया गया था। मामला मसूरी की एक महिला की शिकायत से जुड़ा है, जिसने सूरज बोरा नामक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप […] - [बंदूक से फायर कर रील बनाने वाला गिरफ्तार](https://binsartimes.in/banduk-se-fire-kar-reel-banane-wala-giraftar/): हरिद्वार(आरएनएस)।  सिडकुल थाना पुलिस ने दो नाली बंदूक से फायर कर रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मंजीत सिंह पुत्र आलम सिंह निवासी टीरा टोंगिया सिडकुल के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, वीडियो वायरल होते ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई थी। गश्त के दौरान पतंजलि विवि से आगे जंगल क्षेत्र से आरोपी को पकड़ा गया। गिरफ्तारी के समय भी वह दो नाली बंदूक लेकर घूम रहा था। उससे 12 बोर के तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी […] - [महाशिवरात्रि पर जागेश्वर धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब](https://binsartimes.in/mahashivratri-par-jageshwar-dham-me-umda-shraddhaluo-ka-sailab/): अल्मोड़ा। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख जागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। रविवार को देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर परिसर में जुटने लगे। तड़के चार बजे से मंदिरों में घंटियों की ध्वनि और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, फूल और चंदन अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे दिन मंदिरों में पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक का क्रम चलता रहा। मंदिर के पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न कराए। जागेश्वर मंदिर […] - [चंद्रशेखर आर घोड़के ने संभाली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा की जिम्मेदारी](https://binsartimes.in/chndrashekhar-ghodke-ne-sambhali-ssp-almora-ki-jimmedari/): अल्मोड़ा। रविवार को चंद्रशेखर आर. घोड़के (आईपीएस) ने जनपद अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। जनपद पहुंचने पर उन्होंने पुलिस कार्यालय में सलामी लेने के बाद विधिवत रूप से पदभार संभाला। इससे पूर्व वह बागेश्वर में पुलिस अधीक्षक तथा ऊधमसिंह नगर में अपराध एवं यातायात के पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से परिचयात्मक बैठक की और इसके बाद मीडिया से पहली औपचारिक बातचीत करते हुए अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए […] - [अल्मोड़ा जिलाधिकारी अंशुल सिंह के नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल, लोगों से मांगा जा रहा मोबाइल नंबर](https://binsartimes.in/alm-dm-anshul-singh-ke-naam-se-bani-facebook-profile/): अल्मोड़ा। जनपद में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जहां जिलाधिकारी अंशुल सिंह के नाम से एक फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। इस प्रोफाइल के माध्यम से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है और स्वीकार होते ही मैसेज के जरिए व्यक्तिगत जानकारी मांगी जा रही है। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक यूज़र ने उक्त प्रोफाइल को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, जिसे तुरंत स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद उस फर्जी अकाउंट से मैसेज आने लगे, जिनमें पहले मोबाइल नंबर मांगा गया। जैसे ही नंबर साझा किया गया, प्रोफाइल […] - [महिला ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप](https://binsartimes.in/mahila-ne-makan-malik-par-lagaya-chedchad-aur-dhamki-ka-aarop/): काशीपुर(आरएनएस)। एक महिला किरायेदार ने मकान मालिक पर अश्लील हरकतें, छेड़छाड़ व विरोध करने पर उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी पर कुछ दिन पहले सीएससी संचालक ने भी फोटो स्टेट के पैसे न देने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। बिजनौर क्षेत्र निवासी एक महिला ने आईटीआई कोतवाली को तहरीर देकर कहा कि उसका पति महुआखेड़ा गंज में एक फैक्ट्री में काम करता है। वह अपने परिवार के साथ पैगा चौकी के एक मकान […] - [ठेकेदार का जेब से गिरा फोन, अज्ञात ने सात लाख निकाले](https://binsartimes.in/thekedar-ka-jeb-se-gira-phone-agyaat-ne-udaaye-7lakh/): हल्द्वानी(आरएनएस)। हल्द्वानी में भवन निर्माण के ठेकेदार का मोबाइल फोन कहीं गिर गया। फोन तो मिला नहीं, ठेकेदार के खाते से सात लाख की रकम जरूर उड़ गई। ठेकेदार ने पुलिस को शिकायत दी मगर कार्रवाई नहीं हुई। अगर समय रहते पीड़ित की पुलिस सुन लेती तो उसके लाखों रुपये बच जाते। काठगोदाम स्थित चौफुला निवासी ठेकेदार राजेंद्र कुमार ने बताया कि छह फरवरी को चौफुला में ही कहीं उनका मोबाइल फोन गिर गया था। काफी दूर पहुंचने के बाद जब उन्होंने अपनी जेब देखी तो उन्हें मोबाइल गायब मिला। खोजबीन की तो कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद पुलिस […] - [आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान](https://binsartimes.in/aayush-chhatr-ne-ganga-me-koodkar-de-di-jaan/): हरिद्वार(आरएनएस)। हरिद्वार में आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर जान दे दी। उसके कमरे से मिले सुसाइड नोट में जीवन से हताश होने का जिक्र है। दूसरी ओर, इस घटनाक्रम के बाद साथी छात्रों में आक्रोश है। वे इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग उठा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान यशपाल (21) पुत्र पुष्पेंद्र पाल के रूप में हुई। वह शाही भवन इंदिरानगर गोरखपुर यूपी का निवासी था और हरिद्वार के मायापुर स्थित विकास कॉलोनी में किराये पर रह रहा था। यशपाल ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में बीएएमएस द्वितीय वर्ष का छात्र था। शुक्रवार सुबह वह […] - [नाबालिग को ले जाने के आरोप में युवक गिरफ्तार](https://binsartimes.in/nabalig-ko-le-jane-ke-aarop-me-yuvak-giraftar/): रुद्रपुर(आरएनएस)। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने नाबालिग को पहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। ट्रांजिट कैंप निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि चार फरवरी की सुबह उसकी नाबालिग बेटी बिना बताए घर से चली गई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर टीम गठित कर जांच शुरू की। इस दौरान शुक्रवार को नाबालिग स्वयं घर लौट आई। किशोरी ने परिजनों को बताया कि कौशल पुत्र पप्पू दिवाकर निवासी ग्राम काशीराम कॉलोनी, थाना सुनगढ़ी पीलीभीत उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और बाद में रास्ते में छोड़ दिया। […] - [सड़क सुरक्षा माह के समापन पर जागरूकता मैराथन आयोजित](https://binsartimes.in/sadak-suraksha-maah-ke-samapan-par-jagrukta-marathon-aayojit/): अल्मोड़ा। 36वें सड़क सुरक्षा माह के समापन अवसर पर शनिवार को अल्मोड़ा पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरूकता मैराथन का आयोजन किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा। मैराथन की शुरुआत नगर के रघुनाथ सिटी मॉल से हुई, जिसे अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मैराथन करबला तिराहे से होते हुए पुलिस लाइन अल्मोड़ा में संपन्न हुई। इसमें पुलिस के जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर पुलिस लाइन में अपर […] - [छात्र की खुदकुशी पर आयुर्वेदिक कॉलेज में जड़े ताले](https://binsartimes.in/chhatr-ki-khudkashi-par-aayurvedic-college-me-jade-taale/): हरिद्वार(आरएनएस)। साथी छात्र की आत्महत्या से छात्र-छात्राएं गम और गुस्से से भर गए। उन्होंने परीक्षा और परिणाम में कथित गड़बड़ी को इसका कारण बताकर ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में ताले जड़ दिए। उन्होंने शनिवार को परिसर निदेशक को भी घेरा। प्रदर्शनकारियों ने निदेशक डॉ. अनूप गक्खड़ का घेराव करते हुए निष्पक्ष जांच के साथ जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठाई। इस हंगामे के कारण ओपीडी सेवाएं भी प्रभावित रहीं। तालाबंदी के चलते बड़ी संख्या में मरीज बिना उपचार कराए लौटने को मजबूर हुए। छात्रों ने चेताया कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। सूचना पर पहुंची पुलिस […] - [पांच दिवसीय 'उत्तरा मॉड्यूल' प्रशिक्षण संपन्न, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी नई शिक्षण तकनीकों की जानकारी](https://binsartimes.in/5divsiy-uttara-module-prashikshan-sampann/): अल्मोड़ा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) अल्मोड़ा में समग्र शिक्षा के वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2025-26 के अंतर्गत आयोजित ‘उत्तरा मॉड्यूल’ आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। यह प्रशिक्षण एससीईआरटी उत्तराखंड, देहरादून के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें जनपद के 12 मास्टर ट्रेनरों और 200 कोलोकेटेड आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। समापन दिवस के प्रथम सत्र में संदर्भदाता रमेश सिंह रावत ने वर्गीकरण विषय पर प्रतिभागियों के साथ चर्चा की। इसके बाद करुणा टम्टा ने संख्या पैटर्न पर विस्तार से जानकारी दी और मॉड्यूल से संबंधित गतिविधियां कराई गईं। द्वितीय सत्र में पुष्पा बोरा ने संख्या […] - [किसानों को सोयाबीन से टोफू बनाने और कृषि यंत्रों का दिया प्रशिक्षण](https://binsartimes.in/kisano-ko-soyabean-se-tofu-banane-ka-diya-prashikshan/): अल्मोड़ा। द्वाराहाट क्षेत्र के एरासेरा गांव में शुक्रवार को किसानों के लिए सोयाबीन आधारित उत्पादों और कृषि यंत्रों के उपयोग पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा द्वारा अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना—कटाई उपरांत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत के निर्देशन में हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी देने के साथ ही सोयाबीन से मूल्यवर्धित उत्पाद तैयार करने के प्रति प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में गांव के 21 किसानों, जिनमें 15 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल […] - [बसोली में बहुउद्देशीय शिविर, 40 शिकायतों का मौके पर निस्तारण](https://binsartimes.in/basoli-me-bahuddeshiy-shivir-me-40-shikayano-ka-mauke-par-nistaran/): अल्मोड़ा। विकासखंड ताकुला की न्याय पंचायत बसोली में शनिवार को ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों ने एक ही मंच पर आम लोगों की समस्याओं का समाधान किया। शिविर में मुख्य विकास अधिकारी रामजी सारण शर्मा ने पहुंचकर लोगों की शिकायतें सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों तक योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाना है और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिविर में 32 विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर योजनाओं की […] - [16 फरवरी से जनपद अल्मोड़ा में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण शुरू](https://binsartimes.in/16feb-se-janpad-almora-me-aavadhik-shram-bal-survekshan-shuru/): अल्मोड़ा। देश में रोजगार, बेरोजगारी और श्रम बाजार की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के लिए आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) की शुरुआत की जा रही है। अर्थ एवं संख्या निदेशालय के निर्देशन में यह सर्वे फरवरी से दिसंबर 2026 तक पूरे प्रदेश में संचालित होगा। जनपद अल्मोड़ा में इस सर्वेक्षण की शुरुआत 16 फरवरी से की जाएगी। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रेणु भंडारी ने बताया कि सर्वे के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के चयनित परिवारों से कंप्यूटर आधारित व्यक्तिगत साक्षात्कार प्रणाली (कैपी) के माध्यम से जानकारी एकत्र की जाएगी। इस प्रक्रिया में परिवारों के सदस्यों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, […] - [खानपुर ब्रह्मपुर में दिसंबर माह से नहीं बंटा राशन](https://binsartimes.in/khanpur-brahmpur-me-december-maah-se-nahi-banta-ration/): रुड़की(आरएनएस)। खानपुर ब्रह्मपुर के करीब 6 सौ परिवारों को दिसंबर महीने से सस्ते गल्ले का राशन नहीं मिल रहा। गांव में सरकारी राशन की दुकान सस्पेंड है। इसे पास में बाक्करपुर की दुकान से अटैच किया गया है, जबकि दिसंबर महीने का राशन इस्माईलपुर के डीलर को आवंटित कर दिया गया। ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत डीएसओ से की है। लक्सर ब्लॉक के खानपुर ब्रह्मपुर में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान गांव के मोहन सिंह के नाम पर आवंटित है। पिछले दिनों कुछ ग्रामीणों ने राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत की थी। प्राथमिक जांच में शिकायत सही मिलने पर […] - [वन तस्करों और वन विभाग के बीच मुठभेड़, तस्करों ने की पाँच राउंड फायरिंग](https://binsartimes.in/van-taskaro-aur-van-vibhag-ke-beech-muthbhed/): काशीपुर। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के बरहैनी क्षेत्र में शनिवार तड़के वन विभाग की टीम और लकड़ी तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरता देख तस्करों ने वनकर्मियों पर पांच हवाई फायर किए। जवाब में वन विभाग की टीम ने भी मोर्चा संभालते हुए फायरिंग की, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गए। घटना कपकोट हरसान गांव के पास उस समय हुई, जब प्रभागीय वनाधिकारी उमेश चंद्र तिवारी के निर्देश पर उप प्रभागीय वनाधिकारी मनिंदर कौर के नेतृत्व में वन विभाग की संयुक्त टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम का सामना लकड़ी […] - [खरीदारी को बाजार आई महिला का छीना लॉकेट](https://binsartimes.in/khariddari-ko-bazar-aayi-mahila-ka-chheena-locket/): हल्द्वानी(आरएनएस)। शहर में स्नेचिंग पर रोक नहीं लग पा रही है। साहूकारा लाइन, हल्द्वानी बाजार में बाइक सवार शातिरों ने महिला से चेन लूट ली। उसके बाद धक्का देकर गिरा दिया। पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में मल्ला बमौरी, लालडांठ निवासी ललिता ने कहा कि उसकी छोटी बहन पूर्णिमा शुक्रवार को खरीदारी के लिए बाजार गई थी। साहूकारा लाइन बाजार में दो अज्ञात शख्स बाइक से उनके पास आए और गले पर झपट्टा मारकर सोने का लॉकेट छीन लिया। बाजार के बीच में महिला को धक्का देकर गिरा […] - [यूकेडी युवा प्रकोष्ठ की बैठक में 19 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति](https://binsartimes.in/ukd-yuva-prakoshth-ki-baithak-me-19feb-ke-karykram-ko-lekar-ranneeti/): अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल के युवा प्रकोष्ठ की ओर से शनिवार को भैंसियाछाना विकासखंड में बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रघुवर सिंह भाकुनी ने की। इस दौरान 19 फरवरी को केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी के अल्मोड़ा आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया और कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तय की गई। बैठक में युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया। साथ ही दल की प्रमुख विचारधारा और मुद्दों को विस्तार से रखा गया। कार्यकर्ताओं […] - [खाद्य सामग्री से लदे वाहनों की सघन जांच, संदिग्ध मावा व मिठाई के नमूने भरे](https://binsartimes.in/khadya-samagri-se-lade-vaahano-ki-saghan-jaanch/): अल्मोड़ा। खाद्य आयुक्त उत्तराखण्ड और जिलाधिकारी अल्मोड़ा के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनपद में प्रवेश कर रही खाद्य सामग्री पर निगरानी रख रहा है। इसी क्रम में शनिवार सुबह लोधिया पुलिस बैरियर पर बाहरी क्षेत्रों से आ रहे वाहनों का सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान करीब 16 वाहनों की जांच की गई, जिनमें केएमयू की बसों के साथ ट्रक और अन्य छोटे व्यावसायिक वाहन शामिल रहे। इन वाहनों के माध्यम से मावा, मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री जनपद में लाई जा रही थी। जांच के दौरान एक बस से लाए जा रहे मावे […] - [नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग](https://binsartimes.in/nabalig-ko-bhaga-le-jane-ke-aaropi-ki-giraftari-ki-maang/): रुद्रपुर(आरएनएस)। विधायक शिव अरोरा ने ट्रांजिट कैंप से नाबालिग को ले जाने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा है कि आरोपी किशोरी को लेकर गुड़गांव गया था और अब वहां से भी भाग गया। वहीं नाबालिग के परिवार को धमका रहा है। शुक्रवार को विधायक शिव अरोरा समर्थकों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे और एसपी क्राइम निहारिका तोमर से मुलाकात की। विधायक ने कहा कि कुछ समय पहले ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से मूल रूप से बिहार निवासी अशरफ नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया। उन्होंने यह मामला तब भी उठाया था उनके द्वारा यह लेकिन […] - [उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले](https://binsartimes.in/mobile-hack-kar-bank-khato-se-ek-lakh-90hajar-nikaale/): रुद्रपुर(आरएनएस)। साइबर ठगों ने उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर उसके दो बैंक खातों से 1.93 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। शम्भू सुमन सिंह पुत्र राम सिंह वैद्य निवासी वार्ड 14 किच्छा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 17 जनवरी को साइबर ठगों ने उनका मोबाइल हैक कर लिया। आरोप है कि उनके एक बैंक के खाते से 88.69 हजार रुपये ऑनलाइन निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर उन्होंने तुरंत बैंक में जाकर अपने खाते को फ्रीज करा दिया। उन्होंने जब दूसरे बैंक में जाकर अपने […] - [आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग](https://binsartimes.in/iit-chhatr-ko-talashne-ke-liye-gangnahar-ko-kiya-band/): रुड़की(आरएनएस)। आईआईटी रुड़की के लापता 29 वर्षीय छात्र आशीष शुक्ला की तलाश में शुक्रवार को भी दिनभर गंगनहर में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन देर शाम तक छात्र का कुछ पता नहीं चल सका। जबकि छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर में पानी भी बंद करा दिया गया है। इसके बावजूद अभीतक उसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। छात्र को तलाशने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईआईटी की सुरक्षा एजेंसी समेत स्थानीय पुलिस की टीम संयुक्त रूप से जुटी हुई है। घटना स्थल से लेकर आसफनगर झाल तक जगह जगह एनडीआरएफ की टीम खड़ी है। ताकि कहीं […] - [डीएम अंशुल सिंह ने तड़ागताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर दिया जोर](https://binsartimes.in/dm-anshul-singh-ne-taraagtal-ko-parytan-sthal-ke-roop-me-viksit-karne-par-jor/): अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने चौखुटिया और तड़ागताल क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण कर विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान तड़ागताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार किया गया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि तड़ागताल को झील के रूप में विकसित किए जाने से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और पेयजल की समस्या के समाधान की दिशा में भी मदद मिलेगी। जिलाधिकारी ने इस सुझाव को महत्वपूर्ण बताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। तड़ागताल क्षेत्र में […] - [25 सूत्रीय कार्यक्रम और ई-ऑफिस संचालन की समीक्षा](https://binsartimes.in/25sutriy-karykram-aur-eoffice-sanchalan-ki-sameeksha/): अल्मोड़ा। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में 25 सूत्रीय कार्यक्रम और ई-ऑफिस संचालन को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने 25 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रत्येक बिंदु पर अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित की जाए। जिन योजनाओं में प्रगति संतोषजनक नहीं है, उनमें विशेष कार्ययोजना बनाकर तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही लक्ष्य के सापेक्ष […] - [भिकियासैंण क्षेत्र में चोरों का आतंक, दुकानों और मकानों के ताले तोड़े](https://binsartimes.in/bhikiyasain-kshetra-me-choro-ka-aatank/): अल्मोड़ा। भिकियासैंण से करीब 15 किलोमीटर दूर हरेला खेत और ग्राम द्यौना में चोरों ने कई दुकानों और बंद मकानों को निशाना बनाते हुए ताले तोड़ दिए। लगातार हुई इन घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में पुलिस के प्रति नाराजगी भी देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार चोरों ने उन स्थानों को निशाना बनाया जहां लंबे समय से कोई नहीं रह रहा था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उन्हें इलाके की पूरी जानकारी थी। द्यौना गांव में सबसे पहले चोरों ने राजेन्द्र सिंह रावत की दुकान में सेंध लगाने की कोशिश […] - [उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था पर सख्ती](https://binsartimes.in/uttarakhand-me-bade-paimane-par-police-adhikariyo-ke-transfer/): देहरादून। प्रदेश में हाल के दिनों में सामने आई आपराधिक घटनाओं के बाद सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है। देहरादून में 16 दिनों के भीतर पांच हत्याओं की घटनाओं के बाद वहां के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल को देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अजय सिंह को अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटीएफ के पद पर तैनात […] - [एसएसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी, कानून व्यवस्था मजबूत रखने पर जोर](https://binsartimes.in/ssp-ne-ki-masik-apradh-goshthi-kanoon-vyavastha-par-jor/): अल्मोड़ा। पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी और पुलिस कर्मियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक में जिले की कानून व्यवस्था, लंबित मामलों और हाल की आपराधिक घटनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे मैदान में उतरकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। कार्यक्रम की शुरुआत में पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा रहे गोपाल दत्त जोशी के देहरादून स्थानांतरण पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके आगामी दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी गईं। वहीं बलवन्त सिंह रावत को अल्मोड़ा सर्किल […] - [प्रयास हॉस्पिटल के एमडी समेत पांच के खिलाफ मुकदमा](https://binsartimes.in/prayas-hospital-ke-md-samet-5-ke-khilaf-mukadma/): रुद्रपुर(आरएनएस)। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्रयास हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के एमडी डॉ. मो. आरिफ खान समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला अस्पताल के लीज एग्रीमेंट, बैंक खाते की जमा राशि फ्रीज कराने तथा मारपीट के आरोपों से जुड़ा है। भमरौला रुद्रपुर निवासी डॉ. अतुल पांडेय पुत्र हरीश चन्द्र पांडेय ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह और उनकी पत्नी डॉ. रिचा पांडेय दोनों डॉक्टर हैं। डॉ. अतुल के अनुसार अगस्त 2023 में डॉ. आरिफ खान के साथ अस्पताल को पांच वर्ष के लिए लीज पर लेने का एग्रीमेंट हुआ था। शर्तों […] - [बीएसएफ जवान की पत्नी के साथ आठ लाख की ठगी](https://binsartimes.in/bsf-jawaan-ki-patni-ke-sath-8-lakh-ki-thagi/): रुद्रपुर(आरएनएस)। सितारगंज क्षेत्र में बीएसएफ जवान की पत्नी के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने पहले टैक्स जमा कराने के बहाने महिला को जाल में फंसाया और फिर सीबीआई जांच व पति की नौकरी जाने की धमकी देकर करीब आठ लाख रुपये की रकम ठग ली। अधिक रकम की मांग होने पर महिला को ठगी का अहसास हुआ, जिसके बाद उसने साइबर सेल और पुलिस को सूचना दी। पीड़िता हरविन्दर कौर पत्नी गुरदेव सिंह निवासी पिपलिया शक्तिफार्म ने साइबर सेल अधिकारी को दी गई तहरीर में बताया कि बीते 18 दिसंबर को उनके फोन पर एक […] ## Pages - [सम्पर्क करें](https://binsartimes.in/contact-us/): शिवेन्द्र गिरी गोस्वामी तल्ला चीनाखान, गणेशीगैर, अल्मोड़ा, उत्तराखंड 263601 binsartimes@gmail.com [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)