कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की शिष्टाचार भेंट

Share This

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में शिष्टाचार भेंट की। कुलपति प्रो बिष्ट ने इस दौरान सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की भौतिक संरचना, शैक्षणिक व्यवस्थाओं पर अवगत कराया एवं इनपर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय में प्रारंभ किए गए शैक्षणिक, प्रशासनिक सुधारों से अवगत कराया। प्रदेश के छात्रों, युवाओं को उत्तम शिक्षा उपलब्ध करवाने को कृतसंकल्प मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के कुलपति को शोध कार्यों को बढ़ावा एवं गति देने, पुस्तकालय के बेहतर रख-रखाव, प्रयोगशालाओं में सुधार और छात्र कल्याण से संबंधित सभी गतिविधियों में सहयोग करने का आश्वासन दिया। प्रो बिष्ट ने मुख्यमंत्री के अत्यंत सकारात्मक दृष्टिकोण व सहयोगात्मक पहल के लिए विश्वविद्यालय परिवार की ओर से आभार जताया।