10 साल में हिमाचल से कहीं आगे होगा उत्तराखंड : कोश्यारी


काशीपुर(आरएनएस)।  पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि मैं अब बस यही सोचता हूं कि देश का विकास कैसे हो? प्रधानमंत्री मोदी स्वयं इस ओर ध्यान दे रहे हैं। आने वाले 10 साल में आप देखेंगे की प्रदेश हिमाचल प्रदेश से भी कहीं आगे निकल गया है। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी हल्द्वानी से आते समय कुछ समय के लिए मंडी गेस्ट हाउस में रुके। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। निकाय चुनाव पर उन्होंने कहा कि आजकल वह न राजनीति के विषय में बोलते हैं और न सोचते हैं। निकाय चुनाव हैं होते रहेंगे, इसमें उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं है। वह सोचते हैं कि कैसे प्रदेश का विकास हो। पीएम मोदी प्रदेश के लिए धन दे रहे हैं। सब्सिडी मिल रही है। कहा कि प्रदेश के मुखिया अच्छा काम कर रहे हैं। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने कोश्यारी का गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, प्रकाश नेगी, तेजवीर चौहान आदि मौजूद रहे।