किशोर के खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज

Share This

चम्पावत। टनकपुर कोतवाली में एक किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी की मां ने 17 वर्षीय एक पर उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ धारा 140(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी कोतवाल सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि गत 23 सितंबर को महिला ने 17 वर्षीय पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बीते दिवस किशोर और किशोरी वापस टनकपुर लौट आए। एसआई हिमानी गहतोड़ी मामले की जांच कर रही हैं।