विधानसभा उपाध्यक्ष ने किया खत्याड़ी ग्रामसभा की समस्याओं का निराकरण, विधायक निधि से धन किया स्वीकृत

Share This

अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के ग्राम पंचायत खत्याड़ी के आदर्श कॉलोनी में एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में प्रमुख रूप से ग्रामीणों द्वारा नाला एवं निकासी संबंधी समस्या को रखा गया। जिसके लिए विधायक निधि से निर्माण कार्य हेतु डेढ़ लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की। पेयजल एवं विद्युत लाइन से संबंधित समस्याओं के लिए विद्युत विभाग एवं जल संस्थान के कर्मचारी भी मौके पर उपस्थित रहे। विधानसभा उपाध्यक्ष ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की समस्त जानकारियां आदर्श कॉलोनी के निवासियों को दी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरीश कनवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रताप कनवाल, आनंद कंनवाल, मंडल महामंत्री हवालबाग मदन बिष्ट, प्रधान प्रतिनिधि मनोज आर्य, गंगा बिष्ट, ग्राम प्रधान नवीन बिष्ट सहित ग्रामीण जनता उपस्थित रही।