जुलूस-प्रदर्शनों से जाम हुई शहर की सड़कें

देहरादून(आरएनएस)। दून में लोगों को जाम से राहत नहीं मिल पा रही है। बुधवार को शहर में बांग्लादेश और एसटी-एसटी आरक्षण के मुद्दे पर विभिन्न संगठनों ने आक्रोश रैलियां निकली। रैलियों के कारण सड़कें जाम हो गई। जिस कारण लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी। रैली गांधी पार्क और परेड ग्राउंड से शुरू हुईं, जो मुख्य शहर से होते हुए कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई। कुछ रैलियां सुबह दस बजे से ही निकलनी शुरू हो गई थी। दोपहर तक सड़कें पैक हो गई थीं। एससी-एसटी महासंघ की रैली परेड ग्राउंड से शुरू हुई। जो एस्लेहॉल चौक, घंटाघर, दर्शनलाल चौक होते हुए तहसील चौक पहुंची, यहां कुछ देर के लिए रैली में शामिल लोगों ने सड़क पर ही धरना दिया, जिससे ट्रैफिक थम गया। इधर, यूकेड़ी और व्यापारियों के जुलूस प्रदर्शनों के चलते भी घंटाघर, दर्शनलाल चौक, चकराता रोड, राजपुर रोड, ईसी रोड, गांधी रोड, तहसील चौक, सहारनपुर चौक में लंबा जाम लगा। जिस कारण वाहन सवार लोगों के साथ ही पैदल चलन वाले लोगों को परेशानी हुई। लोग देर तक जाम में फंसे रहे। एसपी ट्रैफिक मुकेश ठाकुर ने बताया कि धरना-प्रदर्शनों को देखते हुए शहर में पुलिस जवान तैनात किए गए थे। ताकि ट्रैफिक को सुचारू चलाया जा सके। इसके साथ ही आवश्यकतानुसार ट्रैफिक को डायवर्ट भी किय गया।