आईएएस आकांक्षा कोंडे ने मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्यभार किया ग्रहण

Share This

अल्मोड़ा। 2018 बैच की आईएएस आकांक्षा कोंडे ने बुधवार 26 जुलाई को अपराह्न में अल्मोड़ा जनपद की मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया। आकांक्षा कोण्डे इससे पूर्व महाप्रबंधक सिडकुल हरिद्वार के पद पर तैनात थी। आकांक्षा कोंडे अल्मोड़ा की 24वीं नंबर की मुख्य विकास अधिकारी हैं।
इस दौरान उन्होंने अल्मोड़ा की संभ्रांत जनता का अभिवादन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना तथा योजनाओं का सही क्रियान्वयन करना उनकी प्राथमिकता में रहेगा। उन्होंने कहा कि कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाएगा तथा जनता तथा मीडिया के माध्यम से आने वाली समस्याओं का निदान करने का प्रयास किया जाएगा।