होटल की लीज में पार्टनर बनाने का झांसा देकर आठ लाख ठगे

Share This

देहरादून(आरएनएस)। होटल की लीज में पार्टनर बनाने का झांसा देकर आठ लाख रुपये ठग लिए गए। मामले में राजपुर थाना पुलिस ने आगरा निवासी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठगी को लेकर होटल माउंटेन हाइट एंड फैमिली रेस्टोरेंट सहस्रधारा के संचालक ने एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी। कहा कि बीते एक जून को जगवीर सिंह निवासी बरोदा सदर आगरा से आकर उनके होटल में परिवार के साथ रुके। जाते वक्त होटल संचालक के साथ काम करने की बात कहकर चले गए। पीड़ित के होटल के पीछे नया होटल बना हुआ है। उसे लीज पर लेने के लिए झांसे में लिया। आरोप है कि लीज निवेश के नाम पर आठ लाख रुपये ठग लिए। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।