अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा द्वारा आयोजित एक स्वागत कार्यक्रम में पार्टी नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष गोविन्द पिलख्वाल को उत्तराखण्ड सरकार में हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद का उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मिष्ठान वितरण कर खुशी व्यक्त की गई और क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार जताया और कहा कि अल्मोड़ा को यह जिम्मेदारी देकर क्षेत्र का मान बढ़ाया गया है। वक्ताओं ने कहा कि यह नियुक्ति समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है और इससे विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में तेजी आएगी। जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि गोविन्द पिलख्वाल का वर्षों का समर्पण और संघर्ष इस जिम्मेदारी के रूप में सामने आया है और उनके नेतृत्व में हस्तशिल्प एवं हथकरघा क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी। विधायक मोहन सिंह मेहरा ने कहा कि इस नियुक्ति से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और इसका लाभ आगामी चुनावों में पार्टी को मिलेगा। मेयर अजय वर्मा ने गोविन्द पिलख्वाल को कर्मठ एवं जमीनी नेता बताते हुए कहा कि उनकी नई जिम्मेदारी क्षेत्र के विकास को गति देगी। पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने इसे अल्मोड़ा के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि उनके अनुभव का लाभ पूरे प्रदेश को मिलेगा। कार्यक्रम में गंगा बिष्ट, बिट्टू कर्नाटक, रवि रौतेला, राजीव गुरुरानी, प्रकाश भट्ट, दर्शन रावत, विनीत बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, इंदर भंडारी, अमित शाह, आनंद भोज, देवेंद्र भट्ट, अर्जुन बिष्ट, चंदन बहुगुणा, अभिषेक जोशी, दिव्या जोशी, प्रेम लटवाल, प्रदीप मेहता, कृष्ण बहादुर, जगत तिवारी, मनोज सनवाल, मनोज तिवारी, सुनील कर्नाटक, सुंदर मटियानी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गोविन्द पिलख्वाल को राज्य मंत्री दर्जा मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
ByBinsar Times
Apr 4, 2026