गांव में झगड़ा-फसाद कर ग्रामीणों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

Share This

अल्मोड़ा। ग्रामीणों के साथ गाली-गलौच व झगड़ा- फसाद करने वाले युवक को लमगड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीते सोमवार को लमगड़ा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भटकोला में एक युवक नंदन सिंह बिष्ट ग्रामीणों के साथ गाली-गलौच व झगड़ा-फसाद कर रहा है। सूचना पर प्रभारी चौकी मोरनौला उपनिरीक्षक संजय जोशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो नंदन सिंह ग्रामीणों के साथ गाली- गलौच कर मारपीट पर उतारु था व ग्रामीणों ने बताया कि उक्त व्यक्ति आये दिन गांव में झगड़ा- फसाद करते रहता है। नंदन सिंह(25 वर्ष) पुत्र बची सिंह बिष्ट, निवासी ग्राम भटकोला को पुलिस टीम द्वारा समझाने का प्रयास किया तो वह और उग्र हो गया, जिसे शांति व्यवस्था व किसी अप्रिय घटना की संभावना के दृष्टिगत धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई।