फर्जी दस्तावेज बनाकर संस्था पर काबिज होने की कोशिश

हरिद्वार(आरएनएस)।   कनखल के पशुपति नाथ सेवा संस्थान योगेश्वर कुटीर आश्रम के फर्जी दस्तावेज बनाकर संस्था का नवीनीकरण करा लिया गया। कोर्ट के आदेश पर कनखल पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में नरेश कुमार शास्त्री उर्फ योगी नरेश नाथ शिष्य महंत स्वर्गीय मिश्रीनाथ योगी निवासी पशुपति नाथ सेवा संस्थान योगेश्वर कुटीर ब्रह्म विहार ने बताया कि उन्होंने संस्था में 2009 से वर्ष 2014 तक कोषाध्यक्ष का दायित्व संभाला।इसके बाद संस्था के अध्यक्ष महंत मिश्री नाथ योगी का 17 मई 2014 को निधन हो गया। कुछ समय बाद सदस्य निरंजन लाल और राजबहादुर सिंह की भी मौत हो गई। इसके चलते संस्था का नवीनीकरण पदाधिकारियों ने नहीं कराया। वर्ष 2017 में उन्हें पता चला कि महंत मिश्री नाथ की सेवा में रहे रोहिताश शर्मा ने कार्यालय से दस्तावेज चुरा लिए।