अल्मोड़ा, द्वाराहाट: आज 24 जुलाई को द्वाराहाट में कोविड -19 की तीसरी लहर की रोकथाम की व्यापक तैयारी हेतु कुमाऊँ इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट में 1.25 लाख की लगत से 300 लीटर ऑक्सीजन प्लांट एवं 20 बैड के अस्पताल का विधायक महेश नेगी द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में 10 बच्चों के बेड हेतु विधायक निधि से 2.50 लाख रुपये एवं जालली व मासी के लोगों की समस्या को देखते हुए 20 लाख रुपये एम्बुलेंस के लिए देने की घोषणा की गयी। विधायक महेश नेगी द्वारा कहा गया कि संपूर्ण विधानसभा के अंदर चहुँमुखी विकास के लिए मैं हमेशा कटिबद्ध हूँ, ओर रहूँगा तथा क्षेत्र के विकास की यह प्रक्रिया निरंतर चलती रहेगी।
(रिपोर्ट- मनीष नेगी, द्वाराहाट)
