देहरादून(आरएनएस)। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि 16 अप्रैल को एक व्यक्ति ने नेहरू कॉलोनी में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि अपनेश कुमार पुत्र दानवीर सिंह निवासी डोलाकानगरा जिला बुलंदशहर यूपी उनकी नाबालिक बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था। आखिरकार शनिवार को उसे योटा सेंटर लुशियाना ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया गया।