डॉक्टरों-मेडिकल स्टाफ को दी आग बुझाने की ट्रेनिंग

Share This

देहरादून(आरएनएस)। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार को अग्निशमन विभाग की ओर से डॉक्टरों एवं मेडिकल स्टाफ को आग बुझाने की ट्रेनिंग दी गई। दून अस्पताल में आयोजित फायर सेफ्टी ट्रेनिंग में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी कैलाश बिष्ट ने अचानक से लगी आग से बचने एवं फायर एक्सटिंग्विशर को एक्टिवेट करने की जानकारी दी। इस दौरान एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल, डीएमएस डॉ. धनंजय डोभाल, एचओडी मेडिसिन डॉ. केसी पंत, एचओडी इमरजेंसी डॉ. एनएस बिष्ट, बर्न सर्जन डॉ. आरपी खंडूरी आदि मौजूद रहे।