आपदा से निपटने में सरकार पूरी तरह नाकाम: धस्माना

Share This

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आरोप लगाया है कि   है। उन्होंने सरकार पर डेंगू ओर आई फ्लू बीमारी को लेकर भी लापरवाह बने रहने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में धस्माना ने कहा कि पहाड़ से लेकर मैदानी जिलों में बीते डेढ़ महीने से आपदा आई हुई है। हरिद्वार में तो शहर से लेकर गांव तक जलभराव हुआ है। लेकिन सरकार के मंत्री कहीं भी आपदा पीड़ितों के बीच नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ रूट पर भी व्यापक नुकसान हुआ है। इससे तीर्थ यात्रियों के साथ ही आम लोग भी परेशान हैं। गुप्तकाशी हादसा में लापता लोगों का अब तक पता नहीं चल पाया है। साथ ही पूरा चारधाम यात्रा मार्ग जगह जगह भूस्खलन की चपेट में हैं। लेकिन सरकार कंट्रोल रूम में मीटिंग करने की औपचारिकता भर निभा रही है। धस्माना ने कहा कि कोटद्वार पुल अवैध खनन के कारण बह गया, प्रदेश में ज्यादातर जगह आपदा के एक मुख्य वजह नदियों में किया जा रहा है अवैध खनन है। सरकार से देहरादून शहर में सड़कें तक नहीं बन पा रही है। धस्माना ने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में डेंगू और आई फ्लू की बीमारी फैली हुई है। लेकिन सरकार इस मोर्चे पर भी नाकाम है। अस्पतालों में मरीजों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। इस कारण कांग्रेस सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेगी।