साइबर ठगी के शिकार 8 लोगों की  रकम वापस कराई

Share This

चम्पावत(आरएनएस)।  चम्पावत साइबर सेल ने साइबर ठगी के शिकार जिले के आठ लोगों के खातों में ठगी गई धनराशि वापिस कराई है। एसपी अजय गणपति के निर्देश पर साइबर सेल ने आठ व्यक्तियों के खातो में 3,11,038 रुपये की धनराशि वापस करा दी है। साइबर सेल ने आवेदक से लेन-देन का पूर्ण विवरण प्राप्त कर सम्बन्धित यूपीआई तथा बैक नोडल से सम्पर्क कर आवेदक के खाते से निकाली गयी धनराशि वापस कराई है। साइबर सेल प्रभारी मीनाक्षी नौटियाल ने बताया कि लोगों को जागरुक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही साइबर अपराध को रोका जाता है। टीम में सद्दाम हुसैन, आशा गोस्वामी रहे।