ऋषिकेश। उत्तराखंड कांग्रेस के पर्यवेक्षक पीएल पुनिया और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव शनिवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। वे संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश के पदाधिकारियों से वार्ता करेंगे। एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि पीएल पुनिया दो दिन के दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। उन्हें उत्तराखंड कांग्रेस पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं, पूर्व प्रत्याशी, जिला और महानगर अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा करेंगे। आगामी निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयरियों पर भी चर्चा होगी। स्वागत करने वालों में उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, संगठन महामंत्री विजय सारस्वत, प्रदेश महासचिव नीरज त्यागी, प्रदेश सचिव सागर मनवाल, डोईवाला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, श्यामपुर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल रावत, देहरादून महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, ऋषिकेश विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जयेंद्र रमोला, डोईवाला के पूर्व प्रत्याशी गौरव चौधरी, अश्वनी बहुगुणा, सावन राठौर, राहुल सैनी, आशिक अली, शुभम कांबोज, आरिफ अली, हर्षित उनियाल, सूरज भट्ट, संजू आदि उपस्थित रहे।