हिमालय बचाओ अभियान से इन दिनों हजारों लोग जुड़ रहे हैं। विभिन्न स्थानों में कोविड-19 के नियमों का पालन कर लोग हिमालय बचाओ पॉलीथिन हटाओ अभियान के तहत प्रतिज्ञा ले रहे और टोल फ्री नम्बर पर मिस्ड कॉल कर अभियान का हिस्सा बन रहे हैं। बुधवार को अल्मोड़ा जिला कलक्ट्रेट में कर्मचारियों को हिमालय बचाओ अभियान की प्रतिज्ञा दिलाते हुए जिला सूचना अधिकारी अजनेश राणा ने कहा कि हिमालय देश का मस्तिष्क है। हिमालय की देखभाल करना हम सबका दायित्व है। इसकी सुरक्षा के लिए वह पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करेंगे। हिमालय की सेहत सुधारने को वर्षो से हिमालय बचाओ अभियान को संचालित कर रहा है। कोरोना से इस बार अभियान को वर्चुअल तौर पर संचालित किया जा रहा है। वहीं कुछ स्थानों में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए लोगों को पॉलीथिन से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे जागरूक किया जा रहा है।