मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर भाजपा हवालबाग मंडल ने किया मिष्ठान्न वितरण

Share This

अल्मोड़ा। भाजपा हवालबाग मंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन राजकीय इंटर कॉलेज रेंगल में मिष्ठान वितरण कर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने उनके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की भगवान से प्रार्थना की और कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में प्रदेश दिन प्रतिदिन नई ऊंचाइयों को छुएगा।
इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, महामंत्री मदन बिष्ट, ललित तड़ागी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन चौहान, शक्ति केंद्र संयोजक गंगा सिंह, नवीन पाठक, जीवन सिंह, देवी प्रसाद, डूंगरराम, सगत सिंह, रूप सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, चंदन सिंह, चंद शेखर गुरुरानी सहित ग्रामीण जनता उपस्थित रही।