राउमावि चेलछीना के छात्र इशांत का श्री देव सुमन स्कॉलरशिप हेतु चयन

Share This

अल्मोड़ा। राउमावि चेलछीना में कक्षा 8 में अध्ययनरत छात्र इशांत पाण्डेय का स्टेट मेरिट श्री देव सुमन स्कॉलरशिप हेतु चयन हुआ है। इशांत को अब पढ़ाई हेतु प्रतिमाह एक हजार रुपए स्कॉलरशिप मिलेगी। इशांत की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्यों कि विगत 5 वर्ष से विद्यालय में मुख्य विषय हिंदी और गणित के शिक्षक का पद रिक्त है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य ने बताया कि इशांत एक मेधावी छात्र है। उसमें आगे बढ़ने की ललक है। स्कॉलरशिप हेतु आयोजित परीक्षा को पास करने में सभी शिक्षकों ने उसे मार्गदर्शन दिया। इशांत के पिताजी भी उसकी पढ़ाई को लेकर काफी सजग रहते हैं। समस्त विद्यालय परिवार ने इशांत को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।