विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने विकासखंड भैंसियाछाना में चौपाल लगाकर सुनी जन समस्याएं

विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा विकासखंड भैंसियाछाना के ग्राम पंचायत खांकरी, हटोला खुडयारी, रायत में चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनी। इस दौरान खांकरी तिमुरी मोटर मार्ग एवं लोडिया गघेरा से खुडियारी मोटर मार्ग के निर्माण हेतु विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की एवं तत्काल समाधान करते हुए मोटर मार्ग निर्माण करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
 इस दौरान ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्या का समाधान भी दूरभाष से जिला स्तरीय अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल करवाया। वि. स. उपाध्यक्ष ने मनरेगा एवं ग्राम पंचायत के राज्य वित्त एवं केंद्रीय वित्त से चल रहे विकास कार्यों की समस्त जानकारियां ग्राम प्रधान द्वारा ग्रामीण जनता को दी। कोविड-19 वायरस रोकथाम हेतु ग्रामीणों को मास्क वितरित किए गये। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा कोविड-19  वायरस की रोकथाम हेतु दी गई जानकारियों को जनता तक पहुंचाया एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्यान्न विभाग द्वारा उपलब्ध किए गए राशन की जानकारियां भी ग्रामीण जनता को दी। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न की व्यवस्था हो रही है, ग्रामीणों द्वारा विकास कार्यों हेतु विधायक निधि के माध्यम से  प्रस्ताव रखे जिसका विधायक निधि से धनराशि देकर समाधान किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी राजेंद्र सिंह राणा, मण्डल महामंत्री मंगल सिंह रावत, ग्राम प्रधान हटोला धर्म सिंह, ग्राम प्रधान हेमा देवी, रवि नेगी कमलेश नेगी नंदन सिंह कुलदीप राजोरिया एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सहित अनेक लोग उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *