अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि कांग्रेस द्वारा जो झूठ फैलाया जा रहा है कि भैरव गोस्वामी को शामिल कर कांग्रेस ने भाजपा में सेंधमारी की है वह पूरी तरह भ्रामक है। उन्होंने कहा कि भैरव गोस्वामी ना ही पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं और न ही पार्टी के किसी पद में हैं। बहुगुणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव से पहले ही अपनी हार मान ली है और बुरी तरह घबराई है। बहुगुणा ने कांग्रेस का यह बयान हास्यापद बताया कि भैरव गोस्वामी ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली है। उन्होंने कहा कांग्रेस के पास जमीनी कार्यकर्ता का कोई वजूद ही नहीं है जिसे वह पार्टी के प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ा सके। उन्होंने कहा कांग्रेस के कई नेता व नगर के प्रतिष्ठित व्यक्ति भाजपा के संपर्क में हैं जल्द ही उन्हें भी भाजपा में शामिल कराया जाएगा। बहुगुणा ने यह भी कहा कि भाजपा में प्रत्याशियों की कोई कमी नहीं है और भाजपा अपने जमीनी कार्यकर्ता को ही चुनाव लड़ाएगी। उन्होंने दावा किया कि इस बार अल्मोड़ा नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी का मेयर व पार्षद जीतकर इतिहास बनाएंगे।
Related Posts
अल्मोड़ा: गैस गोदाम सड़क पर लटका ट्रक, हादसा टला
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर के गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग पर शुक्रवार शाम सिलेंडर से भरा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बचा।…
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर के गैस गोदाम लिंक मोटर मार्ग पर शुक्रवार शाम सिलेंडर से भरा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बचा।…
अल्मोड़ा विधानसभा में खस्ताहाल सड़कों की दशा सुधारने की मांग को लेकर 1 मई को धरना प्रदर्शन करेंगे बिट्टू कर्नाटक
अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक द्वारा आज जिलाधिकारी अल्मोड़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री…
अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक द्वारा आज जिलाधिकारी अल्मोड़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री…
विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने लोक निर्माण विभाग अधिकारियों के साथ मोटर मार्गों के निर्माण के संबंध में की बैठक
अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मोटर मार्गों के निर्माण के…
अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मोटर मार्गों के निर्माण के…