भाजपा अल्मोड़ा का वोटर चेतना महा अभियान का हुआ प्रशिक्षण

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा अल्मोड़ा का एक दिन का वोटर चेतना महाअभियान प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसके विधानसभा संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द बिष्ट, सह संयोजक पुष्कर मेहता रहे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि अभियान के तहत नए वोटरों को जोड़ना है व जो अपना गांव छोड़कर अन्यत्र चले गए हों उनके नाम वोटर लिस्ट से हटाने हैं। सभी मंडलों के कार्यकर्ता अपने अपने बूथ में जाकर जन जागरण अभियान चलाया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट, बीना नयाल, आनन्द डंगवाल, जिलामंत्री महेश बिष्ट, मनोज वर्मा, राजेन्द्र बिष्ट, जगत तिवारी, नगर महामंत्री मनोज जोशी, अर्जुन बिष्ट, सुन्दर मटियानी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष लीला बोरा, रेखा आर्या, दीपक कपूर, कृष्ण बहादुर सिंह, अजय वर्मा, गंगा बिष्ट, नमन गुरुरानी, प्रयाग जोशी, रवि कुमार ,नवीन आर्या आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कैलाश गुरुरानी ने किया।