पूर्व कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक समेत तीन नेता भाजपा में हुए शामिल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस पार्टी के तीन वरिष्ठ नेताओं को भाजपा में शामिल कराया। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष(संगठन) मथुरा दत्त जोशी, पूर्व दर्जा धारी राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती ने कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। तीनों नेताओं को मुख्यमंत्री धामी ने पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा में शामिल कराया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय सहित कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।