बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन में अल्मोड़ा प्रथम स्थान पर: शेर सिंह गड़िया

Share This

अल्मोड़ा। राज्य स्तरीय बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष शेर सिह गडिय़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार की बीस सूत्रीय कार्यक्रम से संचालित योजनाओं से आम जन और जरूरतमंद लोगों की जिंदगी को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। यह बात उन्होंने रविवार को अल्मोड़ा में प्रेस को संबोधित करते हुए कही। सरकार ने ग्राम विकास विभाग में संचालित प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना, स्वास्थ्य विभाग से संचालित टीकाकरण योजना, जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल हर घर जल योजना, लघु सिचाई, मनरेगा, अनुसूचित जनजाति विकास, पीएमजीएसवाई के तहत गांवो को सडक से जोडऩे की योजनाओं को प्राथमिकता दी जायेगी। कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण योजनायें संचालित की जा रही है। इसका आम जनमानस अधिक से अधिक लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि अल्मोड़ा जनपद बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन में प्रथम स्थान पर है। कहा कि कोविड-19 के चलते विकास कार्यों की गति धीमी हुई है, लेकिन अब स्थिति बेहतर है। यहां चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, तहसीलदार संजय कुमार, अर्थ एवं संख्याधिकारी जीएस कालाकोटी, नायब तहसीलदार मनीषा मारकाना, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ममता भटट, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा सुनील बिष्ट, कैलाश गोस्वामी, मनोज जोशी, अमित शाह, शैलेंद्र साह, रमेश बहुगुणा, पूनम पालीवाल, धर्मवीर आर्या, संजय डालाकोटी, प्रकाश भटट, मधुसूदन जोशी समेत कई लोग मौजूद रहे।