बारिश से ओखलकांडा के कुकना में भारी नुकसान

नैनीताल। भारी बारिश ने विकासखंड ओखलकांडा के कुकना गांव में भारी तबाही मचाई है। कई मकानों को खतरा बना है और लोगों की जमीन टूट कर बह चुकी है। जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। सावित्री देवी पत्नी पान सिंह निवासी ग्राम कुकना के घर में मलबा आने से मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिससे मकान गिरने का खतरा बना हुआ है। हाईस्कूल कैड़ा गांव की सुरक्षा दीवार टूट गयी है। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मदन नौलिया ने शासन-प्रशासन से ओखलकांडा ब्लॉक में हुए नुकसान का सर्वे कर ग्रामीणों को मुआवजा देने की मांग की है।