बार एसोसिएशन श्रीनगर ने बलूनी के समर्थन में मांगे वोट

Share This

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  बार एसोसिएशन श्रीनगर ने गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को अपना समर्थन दिया है। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने संयुक्त रूप से अनिल बलूनी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूपश्री पांथरी ने कहा कि राज्यसभा सांसद रहते हुए अनिल बलूनी ने उत्तराखण्ड में कई विकास कार्य किए हैं। कहा कि अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याण नीतियों से प्रभावित होकर एवं पूरे देश में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों के चलते भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को अपना समर्थन दिया है। समर्थन देने वालों में बार काउन्सिल ऑफ उत्तराखण्ड के सदस्य अर्जुन सिंह भण्डारी, सुबोध भट्ट, प्रदीप मैठाणी, विवेक जोशी, विकास पन्त, दीपक भण्डारी, जगजीत सिंह जयाड़ा,देवी प्रसाद खरे, आरपी थपलियाल आदि शामिल थे।