बागेश्वर उपचुनाव में जीत पर भाजपा अल्मोड़ा ने किया मिष्ठान वितरण

Share This

अल्मोड़ा। बागेश्वर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती पार्वती दास के विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने के अवसर पर चौघानपाटा में मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद पिलख्वाल, रवि रौतेला, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, बीना नयाल, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, मीडिया प्रभारी जगत तिवारी, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, महामंत्री मनोज जोशी, अर्जुन बिष्ट, गोविंद मटेला, राजा खान, कृष्णा बहादुर, अजय वर्मा, रमेश लाल, मनीष जोशी, उषा शर्मा, रेखा आर्य, भावना तिवारी, लोकेश कालाकोटी, हरीश कनवाल, पीयूष कुमार, मनीष बिष्ट, आनन्द कनवाल आदि मौजूद रहे।