बाल श्रम उन्मूलन की शपथ दिलाई

Share This

पौड़ी(आरएनएस)।  बाल एवं किशोर श्रमिकों के बचाव और पुनर्वास के लिए चले रहे जन जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को जिलास्तरीय अफसरों को एनआईसी कक्ष में बाल श्रम उन्मूलन को लेकर शपथ दिलवाई गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने बताया कि इस महीने बाल एवं किशोर श्रमिकों के बचाव एवं पुनर्वास के लिए तीस दिवसीय जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। बताया कि मंगलवार को जिलास्तरीय अफसरों को शपथ दिलाते हुए बच्चों को बाल श्रम से बचाने, बाल श्रम को खत्म करने और बाल श्रम के बजाए शिक्षित करने आदि को लेकर जागरूक किया गया। इस मौके पर सीडीओ अपूर्वा पांडे, डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरुद्ध, सीईओ दिनेश चंद्र गौड़ आदि शामिल रहे।