अल्मोड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इन दिनों कुमाऊं भ्रमण पर है। अपने अपने अल्मोड़ा भ्रमण के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कोसी पहुंचे जहाँ शिवालिक होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। कोसी में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद पूर्व सीएम कोसी के उद्गम स्थल कांटली पहुंचे और उन्होंने वहां वृक्षारोपण किया।
त्रिवेंद्र रावत ने कोसी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों की जनहित नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करने की अपील की। कोसी से प्रस्थान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र कोसी नदी के उद्गम स्थल कांटली पहुंचे जहाँ उन्होंने वृक्षारोपण किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों और क्षेत्रीय जनता से कोसी नदी को सदानीरा बनाए रखने के लिए रोपे गए पौधों की देखरेख करने और जंगलों को हरा-भरा बनाए रखने की अपील की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण किए गए क्षेत्र का निरीक्षण किया और पेड़ों के संरक्षण-संवर्धन के साथ नदियों को स्वच्छ बनाये रखने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, पूर्व राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष हरीश कनवाल, राज्यमंत्री शमशेर सिंह सत्याल, हवालबाग मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, राहुल बिष्ट, आनंद डंगवाल, सुरेंद्र मेहता, महंत भानु गिरी महाराज, नितिन लोहनी, हितेश नेगी, त्रिलोक चौहान, सोनू बिष्ट, अजय वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।