अल्मोड़ा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कैलाश शर्मा के समर्थन में प्रचार को सभासद अमित साह के नेतृत्व में निकली टोली

अल्मोड़ा। आज विधानसभा सह संयोजक एवं लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू) के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी कैलाश शर्मा के प्रचार में टोली निकली। टोली ने चौघानपाटा, बक्शीखोला, जाखन देवी, लक्ष्मेश्वर, पांडेखोला, में प्रचार प्रसार किया। समर्थकों ने सभी मतदाताओं से कैलाश शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। टोली ने प्रचार में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। प्रचार कार्य में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, नगर महामंत्री मनोज जोशी, नगर महामंत्री संजय साह, अंकित पांडेय, भैरव गोस्वामी, श्याम पांडेय, पीयूष पांडेय, अर्जुन बिष्ट, विनीत बिष्ट, पंकज रौतेला, अमित नेगी, दर्पण पांडेय, रक्षित कार्की, हिमाल शर्मा, नरेंद्र बिष्ट, चंदन बहुगुणा, सौरभ वर्मा, अजय वर्मा, भारत साह, आदित्य बिष्ट, दीप जोशी, सलमान अंसारी, मोहित मेहता, संदीप मेहता, विजय शर्मा आदि शामिल रहे।