अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग की मत प्रतिशत बढ़ाने की कोशिशें नाकाम रही। अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र में 2024 के लोकसभा चुनाव में 2009 के बाद मत प्रतिशत गिरा है। 2009 के चुनाव में मतों का प्रतिशत 45.86 फीसदी रहा तो 2014 और 2019 के चुनावों में यह 52 फ़ीसदी से अधिक रहा। 2024 के चुनावों में 2019 के मुकाबले करीब 04 फ़ीसदी कम मतदान हुआ है। यहाँ गौर करने वाली बात है कि 2024 के चुनावों को लेकर निर्वाचन आयोग ने सोशल मीडिया से लेकर गली मोहल्लों तक अभियान चलाए थे। मतदान प्रतिशत बढाने को दीवारों में स्लोगन लिखे गए, लोगों को मतदान की शपथ दिलाई गई। लेकिन प्रयासों का कोई लाभ नहीं हुआ। और भी मतदान प्रतिशत बढ़ने के बजाय कम हो गया। मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मी को दोष दिया गया लेकिन अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र पर्वतीय इलाका है और ऐसे में गर्मी को दोष नहीं दिया जा सकता। यहाँ मतदान प्रतिशत में क्यों कमी आई इसका कारण तो निर्वाचन आयोग का विश्लेषण ही बता सकता है लेकिन मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान प्रतिशत गिरना अच्छी बात नहीं है।
अल्मोड़ा संसदीय सीट का चुनावी इतिहास
वर्ष मतदान प्रतिशत
1952 100667 26.94
1957 89971 24
1962 109588 27.30
1967 132646 29.14
1971 139400 28.85
1977 250422 43.82
1980 242488 39.68
1984 311757 46.51
1989 372715 43.81
1991 342964 40.12
1996 405090 43.38
1998 443737 46.45
1999 403072 41.82
2004 502651 49.63
2009 640059 45.86
2014 656525 52.34
2019 699807 52.31
2024 650019 48.53