अल्मोड़ा। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर एक महिला के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए अध्यक्ष का पुतला फूंका। उन्होंने सरकार से एबीवीपी के इस पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर प्रदेश व्यापी आंदोलन करने की चेतावनी दी। मंगलवार को एनएसयूआई कार्यकर्ता यहां मालरोड स्थित चौघानपाटा में एकत्र हुए। जहां उन्होंने एबीवीपी का पुतला फूंका। एनएसयूआई प्रदेश महासचिव गोपाल भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की बात कर रही है। वहीं उनके संगठन एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा महिला से अभद्रता करने का वीडियो वायरल हो रही है। इसके बावजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हो रही है। पुतला फूंकने वालों में इस मौके पर यहां राहुल खोलिया, बाल विक्रम सिंह रावत, प्रदीप बिष्ट, पूरन सिंह, सोहित भट्ट, गोकुल जोशी, गोपाल सिंह सिजवाली, संजू सिंह, मनोज कनवाल, सोनू, आकाश जंगपांगी, विपुल कार्की, संजीव कर्म्याल, सागर कुमार, पवन राज, करन तिवारी, मोहित बिष्ट, मोहन देवली, नरेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।