अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

Share This

देहरादून(आरएनएस)।   पटेलनगर थाना क्षेत्र के चंद्रमणि चौक के पास सड़क हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। 57 वर्षीय महिला एक फिजियोथैरेपी सेंटर में नौकरी करती थी। मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि महिला की बेटी अनामिका निवासी धारावाली, चंद्रमणि ने तहरीर दी। बताया कि उनकी मां एक फिजियोथैरेपी सेंटर में काम करती थी। बीते सात नवंबर की शाम करीब छह बजे वह काम से घर वापस लौट रही थी। चंद्रमणि चौक पर सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल में उपचार के दौरान कुछ घंटों बाद महिला ने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर केके लुठी ने बताया कि युवती की तहरीर पर उसकी मां की एक्सिडेंट में मौत का केस दर्ज किया गया है। घटनास्थल के पास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर पुलिस आरोपी वाहन का पता लगाने की कोशिश कर रही है।