हरपालपुर/ हरदोई (आरएनएस)। थाना क्षेत्र के कटरा बिल्हौर मार्ग पर शेखपुर गॉव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं।
शाहजहांपुर जनपद के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के मऊ गांव निवासी वीरेश कुमार32 पुत्र मनफूल अपने पड़ोसी रंजीत 25 पुत्र खुशीराम के साथ बाइक से गुरुवार को सांडी थाना क्षेत्र के नयागांव स्थित अपनी ससुराल गोलू के यहां भैंस खरीदने आया हुआ था। भैंस न मिलने पर वह घर वापस घर जा रहा था। बाइक रंजीत चला रहा था। तभी कटरा बिल्हौर मार्ग पर शेखपुर-जिलगांव के बीच में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर भिजवाकर मर्चरी में रखवा दिए। परिजनों के पहुंचने पर दोनों शवो का पोस्टमार्टम भेज दिया गया है।मृतक वीरेश के परिवार में पत्नी रंजना देवी के अलावा एक पुत्र दो पुत्री हैं। वही रंजीत के परिवार में एक पुत्र एक पुत्री है।इसकी पत्नी कई वर्ष पहले इसे छोडक़र चली गई थी। रोहतक वीरेश के साले गोलू के मुताबिक उसके बहनोई वीरेश के पास भैंस खरीदने के लिए 70हजार रूपये भी थे। जो सुरक्षित मिल गये है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजें गये है।
रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत
