आप ने किया अल्मोड़ा में ‘बूथ संकल्प आप विकल्प’ यात्रा का शुभारंभ

अल्मोड़ा। आज 14 सितंबर को आम आदमी पार्टी द्वारा अल्मोड़ा विधानसभा के सभी बूथों में कार्यकर्ता संवाद करने को लेकर बूथ संकल्प, आप विकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया। बूथ संकल्प आप विकल्प यात्रा का शुभारंभ आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी की मौजूदगी में आप के जिला संरक्षक नंदन लाल शाह, आप जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, जिला महासचिव जगमोहन फर्तियाल ने आम आदमी पार्टी का झंडा दिखाकर इस यात्रा का शुभारंभ किया।

इस मौके पर सभी आप कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष सौरभ पांडे के नेतृत्व में चितई मंदिर के दर्शन किए और स्थानीय लोगों से आप उपाध्यक्ष अमित जोशी ने मुलाकात की और स्थानीय लोगों ने कहा की परिवर्तन बहुत जरूरी है। इस मौके पर सौरभ पांडे ने कहा की उत्तराखंड में बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली, पानी की स्थिति को बेहतर करने के लिए आम आदमी पार्टी की जरूरत है।

इस अवसर पर आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने कहा की आम आदमी पार्टी द्वारा विगत 1 वर्ष से बूथ निर्माण की गतिविधियां निरंतर चल रही थी जो कि अब पूर्ण हो चुकी हैं और हमने अल्मोड़ा विधानसभा के सभी 144 बूथों में अपने बूथ प्रभारी, सह प्रभारी और टीम को तैयार कर लिया है और अब सभी बूथों पर जन संवाद कार्यक्रम किया जायेगा। जिसके जरिए आप कार्यकर्ता हर बूथ पर जनता से सीधा संवाद करेंगे। आप उपाध्यक्ष अमित जोशी ने आगे कहा की आम आदमी पार्टी उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए आज बूथ संकल्प आप विकल्प यात्रा का शुभारंभ न्याय के देवता चितई गोलू देवता के मंदिर में शीश झुकाकर चितई और सिराड़ के बूथ से शुभारंभ करने जा रही है। और यह प्रक्रिया आने वाले एक माह तक लगातार चलेगी और रोज 2 या 3 बूथ पर कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी, संरक्षक नंदन लाल शाह, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, जिला महासचिव जगमोहन फर्तियाल, प्रदेश प्रवक्ता युवा मोर्चा रोहित सिंह, प्रदेश महासचिव युवा मोर्चा नीरज सिंह, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा संदीप नयाल, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष सोहित भट्ट, विधानसभा अध्यक्ष सौरभ पांडे, प्रकाश कांडपाल, तारा दत्त खुल्वे, अरुणोदय तिवारी, अफसान खान, सूरज सतवाल, जी सी जोशी, नवीन आर्या, उमेश मेहता, खलील अहमद, हिमांशु बोरा, सूरज रौतेला, आशीष रावत, विक्रम कुमार, योगेंद्र अधिकारी आदि कई आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।