अल्मोड़ा: लोक कलाकारों ने फूंका संस्कृति विभाग का पुतला, ये हैं मांगें

अल्मोड़ा। लोक कलाकार महासंगठन द्वारा गुरुवार को चौघानपाटा स्थित गॉधी पार्क में दो घंटे का धरना दिया गया। इस दौरान कलाकारों द्वारा संस्कृति विभाग और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। धरने के बाद सभी कलाकारों द्वारा संस्कृति विभाग का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर कलाकारों ने कहा कि पिछले लंबे समय से संस्कृति विभाग से पंजीकृत सांस्कृतिक लोक दलों के लंबित बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। संस्कृति विभाग से सांस्कृतिक लोक दलों के कलाकारों व दलनायकों का मानदेय नहीं बढ़ाया जा रहा है। कोरोना काल से आर्थिक तंगी से परेशान सांस्कृतिक लोक दलों का सूचना निदेशालय से आडिशन करवाया जाय यदि ऐसा सम्भव नहीं है तो सांस्कृतिक दलों को पूर्व ग्रेड में सम्बद्ध किया जाय। साथ ही कहा कि सांस्कृतिक लोक दलों को जीएसट. के दायरे से बाहर रखा जाय। साथ की कलाकारों ने चेतावनी दी यदि जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगे। पुतल दहन करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष लोक कलाकार महासंघ गोपाल चम्याल, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष ममता वाणी भट्ट, जिला अध्यक्ष लोक कलाकार महासंघ देवेंद्र भट्ट, उपाध्यक्ष संदीप नयाल, विनोद कुमार ,महिला उपाध्यक्ष शीला पंत, महासचिव दयानंद कठेत, उप सचिव इंदर गोस्वामी, मनोज चम्याल, वरिष्ठ रंगकर्मी दीवान कनवाल, गोकुल बिष्ट, चंदन बोरा, सुरेश लाल, रमेश लाल, नारायण थापा, रंगकर्मी प्रियंका चम्याल, मनीषा आर्या, अंबिका आर्या, महिमा आर्या, प्रकाश लाल, पंकज कुमार, जगदीश तिवारी, मानसी बोरा, पूजा बिष्ट, प्रियंका बिष्ट, पंकज बोरा, लकी पवार आदि शामिल रहे।