सार्वजनिक स्थान पर मास्क न पहनने एवं सामाजिक दूरी का पालन न करने वाले 316 लोगों पर जनपद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बाँटे मास्क, किया जागरूक

Share This

अल्मोड़ा। पी0एन0मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के दृष्टिगत सार्वजनिक स्थानों पर लोगों द्वारा मास्क न पहनने एवं सामाजिक दूरी का पालन न करने वालों के विरूद्व कार्यवाही के निर्देश पर थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों द्वारा कोरोना संक्रमण से बचने हेतु नियमो को न मानने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी जा रही है। दिनाॅक- 03.10.2020 तथा 04.10.2020 को कोविड-19 नियमों का पालन न करने वाले 316 लोगों के विरूद्व धारा. 19 क (1) महामारी अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 59,700 रूपये का संयोजन जमा करवाया गया। जिनमें बिना मास्क के बाजार में घूमने वाले 270 व्यक्तियों/सोशल डिस्टैंसिंग का पालन न करने पर 46 व्यक्तियों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को मास्क वितरित किये गये। अल्मोड़ा पुलिस द्वारा मौके पर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भी लगातार आमजन को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन किये जाने हेतु जागरूक किया जा रहा है।