सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा अल्मोड़ा नगर मंडल ने दिव्यांग जनों को प्रदान की छड़ी

Share This

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वाधान में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ सेवा पखवाड़ा के तहत नगर के विभिन्न स्थानों पर दिव्यांग जनों को छड़ी व सर्वाइकल के मरीजों को कॉलर प्रदान किए गए। जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि जनपद के 23 मंडलों में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, नगर महामंत्री मनोज जोशी, नगर पालिका सभासद अमित साह मोनू, पूर्व नगर महामंत्री कृष्ण बहादुर सिंह, देवेंद्र सिंह सत्यपाल, आशीष गुरुरानी, सुनील गोस्वामी, बूथ अध्यक्ष कुंदन सिंह बगड़वाल, नंदन सिंह अधिकारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।