सोमेश्वर में ग्राम प्रधानों ने जताया विरोध

अल्मोड़ा। ग्राम प्रधान संगठन सोमेश्वर के सदस्यों ने मंगलवार को हुकुम सिंह बोरा स्मारक में धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर हुई सभा में ग्राम प्रधानों ने शासन को चेतावनी दी है कि जल्द ग्राम प्रधानों की मांगों पर विचार नहीं किया तो वह उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष रणजीत नयाल के नेतृत्व में सोमेश्वर क्षेत्र के दर्जनों ग्राम प्रधानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान कई महीनों से मनरेगा में कार्य दिवस बढ़ाने और मजदूरी बढ़ाने के साथ ही जल मिशन के कामों को ग्राम पंचायतों से कराए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। पर राज्य सरकार उनकी नहीं सुन रही है। मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर ग्राम प्रधानों ने उग्र आंदोलन करने की रणनीति बनाने की चेतावनी भी शासन-प्रशासन को दी है। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष रणजीत नयाल, उपाध्यक्ष विनोद बोरा, महामंत्री कैलाश जोशी, ग्राम प्रधान सुनीता जोशी, पवन जोशी, कुंदन सिंह बोरा, कैलाश बोरा, जगदीश कुमार, कविता राना, हेमा नेगी, रेखा देवी, मनीषा देवी, पूजा देवी, भावना मेहरा, रमेश सिंह भाकुनी, शंकर मेहरा अनीता दोसाद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *