अल्मोड़ा। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ उत्तराखंड की जनपद अल्मोड़ा की शाखा के संरक्षक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर सी पंत के देखरेख में आज चुनाव संपन्न हुए। उक्त चुनाव में डॉक्टर कुलदीप सिंह मर्तोलिया अध्यक्ष, डॉक्टर जीवन सिंह मपवाल को सचिव चुना गया। डॉ योगेश पुरोहित को उपाध्यक्ष, डॉक्टर हेमा को महिला उपाध्यक्ष चुना गया। कोषाध्यक्ष के पद पर डॉ कमलेश जोशी, उपाध्यक्ष डेंटल डॉक्टर रेनू राणा, और मीडिया प्रभारी डॉ रंजन को चुना गया। केंद्रीय प्रतिनिधि के रूप में डॉ दीपांकर डेनियल व संपादक डॉ मनीष चुने गए। इस दौरान चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ जनपद अल्मोड़ा की शाखा के तमाम सदस्य उपस्थित रहे।
प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ उत्तराखंड की जनपद अल्मोड़ा शाखा के चुनाव सम्पन्न, डॉक्टर कुलदीप अध्यक्ष और डॉक्टर जीवन सचिव चुने गए
