रेलवे में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये हड़पने वाला ठग अंबाला से गिरफ्तार

Share This

अल्मोड़ा। बीती 12 सितम्बर को अजय दत्त उनियाल पुत्र जगदीश उनियाल निवासी झड़गांव थाना सल्ट द्वारा चन्दन भारद्वाज पुत्र अमृतलाल भारद्वाज निवासी डिफेंस इनक्लेव थाना महेशनगर अम्बाला हरियाणा ने रेलवे में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 1,03500रु लेने के सम्बन्ध में थाना सल्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
एसएसपी अल्मोड़ा पंकज भट्ट द्वारा मामले को निकट पर्यवेक्षण में लेकर उक्त प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष सल्ट सुशील कुमार को त्वरित आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। थानाध्यक्ष सल्ट द्वारा उक्त के अकाउंट एवम अन्य डिटेल जांच कर चन्दन भारद्वाज को 26 नवम्बर को अम्बाला हरियाणा से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
थानाध्यक्ष सल्ट सुशील कुमार ने बताया कि, अभियुक्त चन्दन भारद्वाज ने शिकायतकर्ता अजय दत्त उनियाल से सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर किश्तों में अपने खाते में रुपये जमा करवाए। अभियुक्त के विरुद्ध अपराध शाखा, हरियाणा में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी के सम्बन्ध में जांच चल रही है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल-
1- थानाध्यक्ष सल्ट सुशील कुमार
2- आरक्षी संजु कुमार
3- आरक्षी सुरेश चन्द्र